अफगानिस्तान के फराह प्रांत में तालिबान ने हमले में ली 30 पुलिसकर्मियों की जान
काबुल। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में तालिबान के हमले ने 30 पुलिसकर्मियों की जान ले ली है। अफगान अधिकारियों की ओर से इस हमले की पुष्टि की गई है। प्रांतीस सभा के सदस्य दादुल्ला कानी ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फराह प्रांत खाकी सफेद जिले में पुलिस की आउटपोसट पर यह हमला हुआ। बुधवार देर रात हुए इस हमले में चार घंटे से भी ज्यादा समय तक गोलीबारी जारी रही।

तालिबान हुआ और आक्रामक
काबुल में सांसद समीउल्ला समीम ने कहा कि जिले के कमांडर अब्दुल जब्बार की भी इस हमले में मौत हो गई है। तालिबान के आतंकी हमले के बाद भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद लेकर भागने में कामयाब हो गए। समीम ने बताया तालिबान पर जवाबी कार्रवाई में तालिबान के 17 लड़ाकों को मार गिरा दिया गया। तालिबान ने हाल के कुछ माह में पूरे अफगानिस्तान में खतरनाक हमलों को जारी रखा है। इन हमलों में अफगान सुरक्षाबलों के कई सैनिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। तालिबान इस कदर आक्रामक हो गया है कि अथॉरिटीज भी मौत का आंकड़ा देने में असफल रही हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 45 अफगान पुलिस कर्मी और सैनिक रोज या तो हमले में मारे जा रहे हैं या फिर घायल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications