Syrian Refugee: सीरिया की शरणार्थी महिला और 11 महीने के बेटे पर दिल्ली में एसिड हमला, सड़क पर रह रहा था परिवार

A Syrian refugee and her 11-month-old son suffered an acid attack in Delhi, raising alarms about refugee safety and available support in critical situations.

Syrian Refugee: टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सीरिया की एक शरणार्थी महिला और उसके 11 महीने के बेटे पर एसिड हमला किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला दिल्ली के विकासपुरी इलाके में की गई है, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों को सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया गया है और सोमवार को इस मामले में FIR दर्ज की गई है। यह घटना 30 सितंबर को विकासपुरी में हुई है, जहां रफत, उनकी पत्नी, 26 साल की मारिसा और उनका बेटा संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी हाई कमीशन (UNHCR) के कार्यालय के बाहर रह रहे थे।

Syrian Refugee

रिपोर्ट के मुताबिक, रफत पहले एक कॉल सेंटर में काम करते थे, लेकिन उनकी नौकरी चली गई, जिसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी से संपर्क किया था, जहां से कोई मदद नहीं मिलने के बाद पूरा परिवार सड़क पर आ गया था। रफत ने कहा, कि "अधिकारी ने हमारी कोई मदद करने से इनकार कर दिया और हमारे पास सड़क पर रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।"

हमले के बारे में अपनी पीड़ा बताते हुए रफत ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है, कि उसने दूर से देखा, कि अपराधियों के हाथ में एक डिब्बा था और उसे खतरा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, कि "मैंने भागने की कोशिश की लेकिन मैं बहुत दूर नहीं जा सका, इससे पहले कि वे मुझ पर और मेरे बेटे पर कुछ फेंकते। मेरी त्वचा जलने लगी और मुझे अपने ऊपर किसी रसायन की गंध महसूस हुई।"

शरणार्थी ने दावा किया कि उसने कई ऑटोरिक्शा वालों से उसे और उसके बेटे को अस्पताल ले जाने की भीख मांगी। लेकिन, उसे कोई मदद नहीं मिली। अखबार के मुताबिक बाद में एक व्यक्ति ने उसकी मदद की और उसे मोटरसाइकिल पर अस्पताल पहुंचाया।

रफत की पत्नी मारिसा ने कहा, "जब मैं अस्पताल पहुंची तो मेरे बेटे के चेहरे, खासकर आंखों, गर्दन और छाती पर जलने के निशान थे। मुझे लगा कि वो बच नहीं पाएगा। कोई बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? क्या उनके बच्चे नहीं होते?"

हमले के बाद रफत से एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए काम करने वाले एक एनजीओ ने संपर्क किया। ब्रेव सोल्स फाउंडेशन की संस्थापक शाहीन ने कहा, कि "यह बेहद चौंकाने वाली घटना है, जिसमें एक व्यक्ति और एक शिशु पर एसिडिक पदार्थ फेंका गया। ऐसा लगता है कि राजधानी में लोगों के लिए एसिड खरीदना अभी भी बहुत आसान है। संक्षारक पदार्थों की उपलब्धता लोगों के जीवन को इतनी आसानी से बर्बाद कर सकती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+