सीरिया में हमलों के बीच ही मॉस्‍को पहुंच पुतिन से मिले असद

मॉस्को। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद मंगलवार को रूस पहुंच गए हैं। वर्ष 2011 में जब से सीरिया में सिविल वॉर की शुरुआत हुई है, यह असद का पहली विदेश यात्रा है। असद यहां पर रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन के साथ आईएसआईएस पर चर्चा करने के लिए पहुंचे हैं।

putin-assad-meeting-russia

इस बीच पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति रेरिसप तायिप एरदोगन से असद की यात्रा को लेकर फोन पर बातचीत की। असद की पिछली रूस यात्रा 2008 में हुई थी। वह मंगलवार शाम को मास्को पहुंचे हैं।

उन्होंने पिछले माह सीरिया में हवाई हमलों का अभियान शुरू करने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं के बीच इस बात को सहमति बनी कि सैन्य अभियान के बाद राजनीतिक कदम उठाए जाने चाहिए।

क्रेमलिन ने आज असद के यात्रा की घोषणा करते हुए बताया कि पुतिन ने सीरिया को सैन्य सहयोग देने की प्रतिबद्धता जतायी है।उन्होंने यह भी कहा कि सभी समूहों को शामिल कर राजनीतिक समाधान निकाला जाये ताकि युद्ध समाप्त हो सके।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने जानकारी दी कि पुतिन एवं तुर्की के राष्ट्रपति के बीच हुई टेलीफोन वार्ता में सीरिया की स्थिति पर विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में रूस के नेता ने तुर्की के अपने समकक्ष को असद की मास्को यात्रा के बारे में जानकरी दी. तुर्की के राष्ट्रपति भवन ने इस फोन काल की पुष्टि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+