स्वीडन ने पाकिस्तान में बंद किया अपना दूतावास, सुरक्षा व्यवस्था को बताया वजह, आतंकियों को पालने का असर
पाकिस्तान के सैकड़ों छात्र स्वीडन में पढ़ाई करते हैं, अब उनके सामने वीजा को लेकर बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। पाकिस्तान में चरमपंथी होता समाज, उसके लिए भविष्य में और परेशानियां पैदा करेगा।

Sweden closes embassy in Pakistan: स्वीडन ने सुरक्षा चिंताओं के कारण इस्लामाबाद में अपना दूतावास अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।
स्वीडिश दूतावास के मुताबिक, पाकिस्तान स्थिति दूतावास को बंद कर दिया गया है और अब इस्लामाबाद से कोई काम नहीं होंगे। स्वीडिश दूतावास ने कहा, अब दूतावास लोगों के लिए खुला नहीं होगा और अब वहां से किसी भी तरह के पेपरवर्क्स नहीं होंगे।
स्वीडिश दूतावास ने बयान जारी करते हुए कहा है, कि वो लोगों को होने वाली परेशानियों के लिए माफी चाहता है, लेकिन उसके लिए अपने कर्मचारियों और वीजा आवेदकों की सुरक्षा पहले स्थान पर आता है। दूतावास ने यह बताने से इंकार कर दिया, कि मिशन इस्लामाबाद में अपना काम कब शुरू करेगा।
राजनयिक सूत्रों ने कहा, कि स्वीडिश शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने के इच्छुक पाकिस्तानी छात्र सबसे अधिक प्रभावित होंगे, क्योंकि स्वीडिश विश्वविद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र अगस्त में शुरू हो रहा है और वीजा प्रक्रिया में लगभग 4-6 महीने लगते हैं।
पाकिस्तान में बंद किया दूतावास
इसी तरह, स्वीडन में रहने वाले पाकिस्तानी डायस्पोरा अपने परिवारों के घर वापस आने के लिए वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। प्रवासी पाकिस्तानी समुदाय स्वीडन में पाकिस्तान दूतावास और विदेश कार्यालय तक अपनी कठिनाइयों से अवगत कराने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी छात्रों ने इस संबंध में विदेश सचिव असद मजीद खान को पत्र भी लिखा है।
राजनयिक सूत्रों के मुताबक, संबंधित विदेश कार्यालय के अधिकारियों द्वारा इस मुद्दे के बारे में स्वीडिश दूतावास से भी संपर्क किया गया है।
आपको बता दें, कि जनवरी 2023 में, स्वीडन के खिलाफ मुस्लिम दुनिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था और पाकिस्तान में कुछ ज्यादा ही प्रदर्शन किए गये थे।
ये विरोध प्रदर्शन उस वक्त शुरू हुआ था, जब स्वीडन के कुछ दक्षिणपंथी नेताओं ने स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के सामने कुरान जलाया था, जिसको लेकर इस्लामिक देशों की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई।
वहीं, पाकिस्तान में स्वीडन के खिलाफ काफी प्रदर्शन किया गया और कई रिपोर्ट्स में कहा गया, इस्लामाबाद स्थिति स्वीडिश दूतावास की सुरक्षा खतरे में है, जिसके बाद स्वीडन ने अपना दूतावास ही बंद कर दिया है।
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा चिंताओं के कारण स्वीडन ने इस्लामाबाद में अपना दूतावास बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि, स्वीडन के अलावा, वीजा के लिए आवेदकों को जर्मनी और इटली जैसे अन्य यूरोपीय देशों के मिशनों में अपने कागजी कार्रवाई को पूरा करने में परेशानी होती है।
सूत्रों ने बताया, कि इन यूरोपीय देशों के दूतावास एक निश्चित अवधि के बाद वीजा आवेदकों को साक्षात्कार के लिए शेड्यूल कर रहे हैं।
Recommended Video

वहीं, माना जा रहा है, कि जैसे जैसे पाकिस्तान में आर्थिक हालात बिगड़ रहे हैं, देश की सुरक्षा व्यवस्था भी उतनी ही खराब होती जा रही है और इसको लेकर कुछ और देश, इस्लामाबाद में अपने दूतावास को बंद कर सकते हैं और अपने राजनयिकों को वापस बुला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications