आज न्यूयॉर्क में है सुपर ट्यूज्डे की जंग, क्या होगा हिलेरी और ट्रंप का
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए दावेदारों की उम्मीदवारी के लिए आज अहम दिन है क्योंहिक आज न्यूयॉर्क प्राइमरी में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन डेलीगेट्स अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए वोट डालेंगे।

यह प्राइमरी डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन और बर्नी सैंडर्स के साथ ही रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी काफी अहम है।
अमेरिकी मीडिया ने न्यूयॉर्क प्राइमरी को 'न्यूयॉर्क की लड़ाई' नाम दिया है क्योंकि कई वर्षों के बाद यहां पर जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन, बर्नी सैंडस और ट्रंप तीनों ही खुद को न्यूयॉर्कर कहते आए हैं।
हिलेरी क्लिंटन के लिए न्यूयॉर्क काफी अहम है क्योंकि वह पिछली प्राइमरी बर्नी सैंडर्स के हाथों हार चुकी हैं। वहीं ट्रंप के लिए भी यह प्राइमरी काफी अहम है। उन्हें भी एक और रिपब्लिकन टेड क्रूज से कड़ी टक्कर मिल रही है।
न्यूयॉर्क पोस्ट ने लिखा है कि इस प्राइमरी के लिए अब कुछ ही घंटे बचे हैं और सभी दावेदारी इन चुनावों को जीतने के जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। हालांकि न्यूयॉर्क पोस्ट ने हिलेरी क्लिंटन की इस प्राइमरी के साथ जुड़ी महत्वाकांक्षाओं का जिक्र भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications