Sunita Williams के समुद्र पर लैंड करते ही डॉल्फिन ने किया अनोखा स्वागत, एलन मस्क ने शेयर किया ये VIDEO
Sunita Williams News: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर सकुशल वापसी हो चुकी है। सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी मनुष्य की बुद्धि और वैज्ञानिक खोज के अथक प्रयासों का का नतीजा है। 8 दिन के मिशन पर अंतरिक्ष में भेजी गई सुनीता विलियम्स पूरे नौ महीने वहां पर फंसी रहीं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उनका धैर्य जीत गया। उन्होंने इतिहास रच डाला।
बता दें अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स को धरती पर लेकर आने वाला ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के निकट समुद्र में तट पर जब लैंड करने वाला था जब दुनिया भर के लोग नासा के लाइव प्रसारण के धड़कने थाम कर देख हरे थे। भारत में आधी रात को लोग टीवी स्क्रीन से चिपके हुए बैठे थे।

सुनीता विलियम्स के ड्रैगन कैप्सूल के लैंड करने पर ना केवल नासा के वैज्ञानिक और लाखों लोग खुश हुए बल्कि समुद्र की डॉल्फ़िन के एक समूह द्वारा सुनीता का दिल को छू लेने वाला स्वागत किया। सुनीता विलियम्स का कैप्सूल ड्रैगन जब समुद्र पर उतरा तब डॉल्फिन ने जिस तरह से उनका स्वागत किया वो नज़ारा जितना अप्रत्याशित था, उतना ही आकर्षक भी था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर एलन मस्क ने शेयर किया है।
सुनीता विलियम्स का डॉल्फिन ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत
एलन मस्क ने सुनीता के अंतरिक्ष यान का समुद्र में उतरने पर डॉल्फ़िन द्वारा स्वागत किए जाने का एक वीडियो शेयर किया। इस फुटेज को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। समुद्र में कैप्सूल के उतरते ही कई डॉल्फिन पानी में डांस करती नजर आ रही हैं तो वहीं एक डॉल्फिन खुश होकर सुनीता विलियम्स को धरती पर लेकर आए ड्रैगन कैप्सूल के ऊपर सवार हो गई।
एलन मस्क ने वीडियो शेयर कर लिखा प्यारा सा मैसेज
एलन मस्क ने दिल खुश कर देने वाले इस वीडियो शेयर करते हुए डॉल्फिन की ओर से लिखा "निक, एलेक, बुच, सुनी ... स्पेसएक्स से घर वापस आने पर आपका स्वागत है।"
Astronauts greeted by Dolphins 🐬 pic.twitter.com/AZB4D7opgv
— Rob Schmitt (@SchmittNYC) March 18, 2025
A pod of Dolphins stopped by to say welcome home to the Astronauts! 🐬 pic.twitter.com/0XXdMJbKG8
— DogeDesigner (@cb_doge) March 18, 2025












Click it and Unblock the Notifications