इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा Crew-10, खुशी से झूमीं सुनीता विलियम्स, 9 महीने बाद होगी घर वापसी!

Sunita Williams: नासा (NASA) और स्पेसएक्स ( ) का Crew-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंच गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य नियमित क्रू रोटेशन के तहत नए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना और लंबे समय से फंसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बैरी "बुच" विलमोर को वापस लाना है।

स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने इस मिशन के तहत Crew Dragon कैप्सूल को शुक्रवार रात 7 बजे (न्यूयॉर्क समय; IST सुबह 4:30 बजे) लॉन्च किया। लॉन्च के लगभग 10 मिनट बाद कैप्सूल रॉकेट के ऊपरी हिस्से से अलग हो गया और अंतरिक्ष स्टेशन की ओर बढ़ने लगा। अब यह मिशन अपने अगले चरण में पहुंच गया है, जहां कैप्सूल रविवार, 16 मार्च को आईएसएस से जुड़ा।

NASA Sunita Williams

अंतरिक्ष में जश्न!

Falcon 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किए गए Dragon स्पेसक्राफ्ट ने सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर डॉक किया। स्थानीय समयानुसार सुबह 9:40 बजे स्पेसक्राफ्ट आईएसएस पहुंचा, जिसके बाद हैच खुलते ही अंतरिक्ष यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Crew-10 मिशन के अंतरिक्षयात्रियों ने ISS पर मौजूद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस मिशन में अमेरिका के एन मैक्केलन और निकोल आयर्स, जापान के तुकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव शामिल हैं।

डॉकिंग और क्रू का स्वागत

नासा के शेड्यूल के अनुसार, Crew-10 का आईएसएस से डॉकिंग (संयोजन) रविवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होगी। इसके बाद, सुबह 10:35 बजे हैच (दरवाजा) खोला जाएगा, जिससे Crew-10 के अंतरिक्ष यात्री स्टेशन में प्रवेश करेंगे। Crew-9 के अंतरिक्ष यात्री नए क्रू का स्वागत करेंगे और 11:10 बजे विदाई संदेश देंगे। इस दौरान, आईएसएस पर मौजूद क्रू सदस्यों की कुल संख्या 11 हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: Sunita Williams: 9 महीने बाद सुनीता विलियम्स की होगी अंतरिक्ष से वापसी, SpaceX ने लॉन्च किया मिशन

विलियम्स और विलमोर की वापसी

Crew-10 के आने के बाद, विलियम्स और विलमोर समेत कुछ अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च को पृथ्वी पर लौटेंगे। मौसम की स्थितियों का आकलन करने के बाद नासा उनकी वापसी का अंतिम फैसला करेगा।

दो दिन का हैंडओवर पीरियड

Crew-10 में NASA की ऐनी मैक्लेन और निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रूसी कॉस्मोनॉट किरिल पेसकोव शामिल हैं। ये अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर अगले छह महीनों तक वैज्ञानिक अनुसंधान करेंगे।

इससे पहले, विलियम्स और विलमोर 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर से ISS गए थे और उन्हें एक सप्ताह में लौटना था। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण, उनका मिशन 9 महीने तक बढ़ गया। अब उन्हें सुरक्षित लाने के लिए Crew-10 मिशन भेजा गया है।

SpaceX के जरिए सुरक्षित वापसी

स्पेसएक्स का यह मिशन नासा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पहली बार है जब किसी मिशन में इतनी लंबी देरी हुई। इस स्थिति पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी अपनी राय दी है। Crew-10 के इस मिशन के दौरान वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे, जिनमें चंद्रमा पर नेविगेशन, सामग्री की ज्वलनशीलता और अंतरिक्ष में मानव शरीर की प्रतिक्रिया पर शोध शामिल है।
ये भी पढ़ें: Sunita Williams की 9 माह बाद धरती पर हो रही वापसी, NASA एस्‍ट्रोनॉट सुनीता विलियम्‍स के हो जाएंगे 'बेबी फीट'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+