Sunita Williams: 9 महीने बाद सुनीता विलियम्स की होगी अंतरिक्ष से वापसी, SpaceX ने लॉन्च किया मिशन

Sunita Williams News: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए नासा (NASA) और स्पेसएक्स ने मानवयुक्त क्रू-10 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर नौ महीने से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे हुए हैं।

मिशन क्रू-10 के चार एस्ट्रोनॉट्स क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों की मदद करेंगे, जिसमें फंसे हुए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भी शामिल हैं। मिशन के तहत फाल्कन 9 रॉकेट फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार 14 मार्च की शाम 7:03 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुआ था।

Sunita Williams News

क्रू-10 मिशन में चार नए अंतरिक्ष यात्रियों को भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा है। इसमें नासा के नासा के ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, JAXA अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव शामिल हैं। ये चार नए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और दो अन्य की जगह लेने के लिए क्रू-10 मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जा रहे हैं।

मिशन लॉन्च को लेकर क्या बोले अमेरिकी रक्षा सचिव?

मिशन लॉन्च से पहले अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। एक्स पोस्ट पर किए गए वीडियो में पीट हेगसेथ ने कहा, ''मैं बस ये कहना चाहता हूं कि हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम आप सभी के लिए शुभकामनाएं देते हैं और जल्द ही आप सभी का घर में स्वागत करने के लिए तैयार हैं।''

आज पहुंचेगा सुनीता विलियम्स को लेने अंतरिक्ष यान

15 मार्च को जब उनका अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचेगा और डॉक करेगा, तो चारों अंतरिक्ष यात्री क्रू-9 से संचालन संभालने से पहले कुछ दिन एडजस्ट करने में बिताएंगे। इसका मतलब है कि 19 मार्च से पहले वो रवाना नहीं होंगे।

स्पेसएक्स और नासा ने 12 मार्च को फ्लोरिडा से चार अंतरिक्ष यात्रियों के प्रतिस्थापन दल को लॉन्च करने की योजना बनाई थी, जिसे क्रू-10 मिशन कहा गया, लेकिन रॉकेट की ग्राउंड सिस्टम में आखिरी समय में आई समस्या के कारण देरी हुई।

13 मार्च को नासा ने कहा कि स्पेसएक्स ने इस समस्या को हल कर लिया है। हाइड्रोलिक क्लैंप आर्म से हवा के संदिग्ध पॉकेट को बाहर निकाल दिया है और 15 मार्च को लॉन्च के लिए मौसम 95% अनुकूल है।

जून 2024 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंची थीं सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। इन्हें वहां एक हफ्ते ही रहना था। लेकिन कई वजहों से वह वहां नौ महीने तक फंसे रह गए। अब क्रू-10 मिशन उन्हें वापस धरती पर लेकर आएगा। यह नासा के स्पेसएक्स का दसवां क्रू रोटेशन मिशन है। ये नासा के क्रू प्रोग्राम के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए 11वीं क्रू फ्लाइट है।

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री, अमेरिकी नौसेना के परीक्षण पायलटों के साथ, बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को ISS तक परीक्षण उड़ाने वाले पहले इंसान बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+