सुमन कुमारी बनी पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला जज, लता मंगेशकर की हैं फैन

नई दिल्ली। सुमन कुमारी पाकिस्तान की पहली ऐसी हिंदू महिला बन गई हैं जिन्हें सिविल जज के रूप में नियुक्त किया गया है। सुमन कम्बर शदादकोट क्षेत्र से आती हैं और उन्हें अपने ही जिले में सेवा का मौका दिया गया है। डॉन की एक खबर के मुताबिक, सुमन कुमारी ने एलएलबी की परीक्षा हैदराबाद से पास की है। सुमन ने कराची के जबिस्त यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। सुमन की इस उपलब्धि से पूरा परिवार प्रसन्न है। सुमन के बारे में उनके पिता ने भी बात की।

suman kumari becomes pakistans first hindu woman judge

सुमन के पिता आंख के डॉक्टर हैं जबकि उनकी बहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सुमन के पिता पवन कुमार बोदन ने कहा कि उनकी बेटी शदादकोट के गरीब लोगों के मुफ्त कानूनी सहायता देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सुमन ने चुनौतियों से भरा पेशा चुना है और उम्मीद है कि वो अपना काम ईमानदारी से करेगी।

सुमन की दूसरी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। ये पहला मौका नहीं है जब हिंदू समुदाय से कोई जज नियुक्त किया गया है। हिंदू समुदाय से पहले जज जस्टिस राणा भगवान दास थे, जिन्होंने साल 2005 से 2007 के बीच कार्यकारी चीफ जस्टिस के तौर पर अपनी सेवाएं दी।

सुमन कुमारी सुर सामाज्ञी लता मंगेशकर की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्हें आतिफ असलम के गाने भी बहुत पसंद हैं। बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की आबादी महज दो फीसदी है और इस्लाम के बाद पाक में हिंदू धर्म दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+