गर्मी के दिनों में शुगर, BP के मरीजों को खतरा! क्यों बढ़ जाता है जोखिम? स्टडी में बड़ा दावा
गर्मी के दिनों में स्वास्थ्य की समस्याएं सबसे अधिक होती हैं। एक स्टडी के मुताबिक स्पेन में एक दशक से अधिक समय से गर्मियों के दौरान अस्पतालों में कुछ विशेष बीमारियां बढ़ने का खुलासा किया गया। अध्ययन में दावा किया गया कि गर्मी बढ़ने के साथ शुगर और रक्तचाप जैसे मेटबोलिज्म संबंधी विकारों और मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम अधिक रहता है।
एक दशक से अधिक समय से गर्मियों के दिनों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चल रहे एक शोध को लेकर साइंटिस्ट्स ने बड़ा दावा किया। शोध में कहा गया कि गर्मी के तनाव की स्थिति में, शरीर गर्मी कम करने के लिए त्वचा में अधिक रक्त प्रवाह (स्किन वासोडिलेशन ) और पसीने पर असर डालता है। ये समस्या अलग- अलग आयुवर्ग के लोगों में भिन्न तरीके देखी गई। जैसी उम्र, लिंग या पूर्व-जैसे कारकों की एक श्रृंखला के आधार पर लोगों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करती हैं।

ताज शोध निष्कर्ष 2006 और 2019 के बीच की गई स्टडी को लेकर है, जो कि स्पेन के 48 प्रांतों और बेलिएरिक द्वीप समूह के निवासियों पर किया गया, जो कि पूर्वी स्पेन पर आधारित हैं।
स्टडी में स्पेन के अस्पतालों भर्ती मरीजों को लेकर शोध में पाया गया कि गर्मी बढ़ने की स्थिति में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है। शोधकर्ताओं की टीम में शामिल बार्सिलोना संस्थान के साइंटिस्ट हिचम अचेबक ने एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा, " मोटापे से ग्रस्त लोगों में ये समस्या अधिक है। क्योंकि शरीर में वसा एक इन्सुलेटर के रूप में कार्य करता है, जिससे उन्हें गर्मी संबंधी विकारों के प्रति अधिक संवेदनशील बना दिया जाता है।"












Click it and Unblock the Notifications