अफगानिस्तान में आया 5.7 तीव्रता वाला भूकंप, कश्मीर से नोएडा तक महसूस किए गए झटके
काबुल, 05 फरवरी। अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमा पर स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए। भूकंप विज्ञान राष्ट्रीय केंद्र द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप सुबह 9:45 बजे आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 दर्ज की गई है। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके भारत में कश्मीर से लेकर राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा तक महसूस किए गए। अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा
कश्मीर-नोएडा के अलावा राजधानी दिल्ली में भी 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन कर केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप की स्थिति की जानकारी ली है। वहीं पाकिस्तान में भी धरती हिलने से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर के कुछ लोगों ने ट्विटर पर जानकारी दी कि कम से कम 20 सेकंड तक उन्होंने धरती में कंपन महसूस की। एक यूजर ने लिखा, मुझे लगा चक्कर आ रहे हैं, सिर घूम रहा था। जब मैंने छत पर लगे पंखे को देखा तो वो भी हिल रहा था। मैंने महसूस किया कि यह भूकंप है। नोएडा में लगभग 25-30 सेकंड के लिए जोरदार झटके महसूस किए गए।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत में भूकंप के तेज झटके, रिहायशी इमारत ढहने से 26 लोगों की मौत
An earthquake with a magnitude of 5.7 on the Richter Scale hit Afghanistan-Tajikistan Border Region at 9:45 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/74f7Qrj10T
— ANI (@ANI) February 5, 2022
शनिवार सुबह करीब 3.15 बजे उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी भूकंप से लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि उत्तरकाशी में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता से धरती कांपी। इससे पहले शुक्रवार को गुजरात के कच्छ जिले में भी 3.1 तीव्रता वाला भूकंप आया था। वहीं, पिछले महीने 18 जनवरी को अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस हादसे में कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई थी। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बडघिस के कादिस जिले में एक आवासीय बिल्डिंग गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications