Strait of Hormuz Attack: पेट्रोल-डीजल ₹20 महंगा और महंगी EMI की मार! भारत के लिए क्यों है यह सबसे बड़ा झटका?
Strait of Hormuz Attack Impact On India: मिडिल ईस्ट में तनाव और होर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) में जहाजों पर हुए हमलों ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। इस एक घटना से कच्चे तेल की कीमतों में 9% तक की आग लग गई है। भारत के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि हम अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा तेल बाहर से मंगवाते हैं। अगर कच्चा तेल $100 के पार गया, तो हमारे यहां पेट्रोल-डीजल के दाम ₹10 से ₹15 तक बढ़ सकते हैं।
इसका सीधा मतलब है, महंगी सब्जी, महंगा सफर और आपकी जेब पर भारी बोझ। जब दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से आता हो, तो वहां की एक छोटी सी चिंगारी भी भारत के आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ने के लिए काफी है।

crude oil price hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आएगी सुनामी
जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगा होता है, तो उसका सीधा असर आपकी गाड़ी की टंकी पर पड़ता है। अगर क्रूड $100 का आंकड़ा पार करता है, तो मुमकिन है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹10 से ₹15 की बड़ी उछाल देखने को मिले। इसका मतलब है कि ऑफिस जाने वाले और कैब-ऑटो चलाने वालों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ तेल में ही फुंक जाएगा। यह बढ़त मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने वाली साबित हो सकती है।
ये भी पढे़ं: Trump on Khamenei Death: ईरान पर कब्जे की तारीख फिक्स! ट्रंप का महाविनाशक प्लान सुनकर दुनिया दंग
Iran US War: रसोई का बजट और खाने-पीने की चीजें
तेल महंगा होने का मतलब सिर्फ गाड़ी चलाना महंगा होना नहीं है। जब डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो ट्रकों का भाड़ा बढ़ जाता है। इसका सीधा असर मंडियों में आने वाली सब्जी, फल और अनाज की कीमतों पर पड़ता है। किसान के लिए भी खेती करना महंगा हो जाता है क्योंकि ट्रैक्टर और पंप चलाने के लिए डीजल चाहिए। कुल मिलाकर, आपकी थाली में रखी रोटी और दाल भी इस ग्लोबल टेंशन की वजह से महंगी हो जाएगी।
Petrol diesel price India: बस, ऑटो और टैक्सी का सफर होगा महंगा
आम आदमी जो रोज बस, ऑटो या मेट्रो से सफर करता है, उसकी जेब पर भी कैंची चलेगी। ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर अपना घाटा पूरा करने के लिए तुरंत किराया बढ़ा देते हैं। इतना ही नहीं, जो लोग ऑनलाइन सामान मंगाते हैं, उन्हें भी डिलीवरी चार्ज के नाम पर ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़ते ही डिस्काउंट कम हो जाते हैं और सामान की कीमतें ऊपर चढ़ने लगती हैं।
ये भी पढे़ं: उंगली में तिलिस्मी रत्न, चाय, सिगार और उर्दू शायरी का शौक! पावरफुल लीडर से अलग कैसी थी खामेनेई की शख्सियत?
होम लोन और कार लोन की EMI का डर
जब देश में महंगाई बढ़ती है, तो इसे कंट्रोल करने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) ब्याज दरें बढ़ा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो आपके होम लोन और कार लोन की मंथली किश्त (EMI) बढ़ जाएगी। यानी एक तरफ तो आप बाजार में सामान महंगा खरीदेंगे और दूसरी तरफ बैंक को भी ज्यादा ब्याज देना होगा। यह आम आदमी के लिए 'करेला और नीम चढ़ा' जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।
ये भी पढे़ं: Iran-Israel War: Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान PM शरीफ की हवा टाइट, बयान जारी कर दिया ये डर सताने का संकेत!
नई कार और मोबाइल फोन के लिए करना होगा इंतजार
इस तनाव की वजह से सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि ग्लोबल सप्लाई चेन भी टूट रही है। जहाजों को रास्ता बदलकर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे बाहर से आने वाले पार्ट्स और कच्चा माल देरी से पहुंच रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर आप नई कार या लेटेस्ट मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है और कंपनियों की लागत बढ़ने की वजह से ये चीजें महंगी भी हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications