पूर्व सेक्रेटरी ने किताब लिखकर किया डोनाल्ड ट्रंप का छीछालेदर, 'मशरूम' जैसे लिंग पर भी किया खुलासा

पूर्व प्रेस सेक्रेटरी स्टेफनी ग्रिशम ने लिखा है कि जब पूर्व पॉर्न स्टार ने ट्रंप के लिंग का आकार मशरूम की तरह बताया था, तो वो इन आरोपों को नकारें। ट्रंप ने फोन पर जोर देकर कहा था कि उनका लिंग मशरूम जैसा नहीं है।

वॉशिंगटन, सितंबर 29: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब तक राष्ट्रपति रहे, तब तक वो विवादों में बने रहे और जब वो राष्ट्रपति नहीं हैं, तब भी वो हेडलाइन्स बना रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व सेक्रेटरी ने एक किताब लिखा है, जिसका नाम है 'आई विल टेक योग आंसर नॉउ', इस किताब में डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ऐसे ऐसे खुलासे किए गये हैं, जिसे सुनकर आप दांतों तले ऊंगलियां चबा लेंगे। इस किताब में डोनाल्ड ट्रंप के लिंग से लेकर उनके सीक्रेट हॉस्पिटल जाने तक को लेकर खुलासे किए गये हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की लिंग पर खुलासा

डोनाल्ड ट्रंप की लिंग पर खुलासा

डोनाल्ड ट्रंप की लिंग को लेकर पहला खुलासा तब हुआ था, जब स्टॉर्मी डेनियल नाम की एक महिला ने पहली बार दावा किया था। स्टॉर्मी डेनियल अमेरिका की एक पूर्व पॉर्न स्टार हैं, जिन्होंने 2018 में एक किताब लिखकर डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों का खुलासा कर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया था। स्टॉर्मी डेनियल ने एक पोडकास्ट कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी माइकल कोहेन के साथ बातचीत करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वो 90 सेकेंड्स इतने खराब थे कि पॉर्न स्टार को खुद से नफरत हो गया था।

''छोटा है डोनाल्ड ट्रंप का लिंग''

''छोटा है डोनाल्ड ट्रंप का लिंग''

स्टॉर्मी डेनियल ने कहा कि हालांकि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप से किसी तरह का कोई खतरा नहीं था लेकिन वो उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप को छोड़कर कमरे से भाग जाना चाह रही थी। स्टॉर्मी डेनियल ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ उन पलों को याद करते हुए कहा कि घटना के बाद लोग मुझसे नफरत करने लगे थे'। स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लिंग 'मशरूम' जैसा काफी छोटा था और वो किसी महिला को 'खुश' करने के काबिल नहीं हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का 'सेक्स स्कैंडल'

डोनाल्ड ट्रंप का 'सेक्स स्कैंडल'

स्टॉर्मी डेनियल ने 2016 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध होने का आरोप लगाकर सनसनीखेज खुलासा किया था। स्टॉर्मी डेनियल ने खुलासा करते हुए कहा था कि 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की कैपेंनिंग के वक्त उनका डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर चल रहा था। मगर, इसका खुलासा नहीं हो इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ने एक लाख 30 हजार डॉलर की मोटी रकम स्टॉर्मी डेनियल को दी थी। ये रकम उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी माइकल कोहेन को स्टॉर्मी डेनियल को देने के लिए दी थी। जिसके बाद स्टॉर्मी डेनियल ने इसकी शिकायत भी की थी। जिसका नतीजा ये हुआ कि डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी माइकस कोहेन को जेल भेज दिया गया था। स्टॉर्मी डेनियल ने बाद में अपनी किताब में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बिताए गये पलों को लेकर कई सनसनीखेज और हैरान करने वाले खुलासे किए थे।

स्टेफनी ग्रिशम का खुलासा

स्टेफनी ग्रिशम का खुलासा

स्टेफनी ग्रिशम ने अपनी किताब में दावा किया है कि, जब पूर्व पॉर्न स्टार ने डोनाल्ड ट्रंप के लिंग पर खुलासा किया था, तो डोनाल्ड ट्रंप विचलित हो गये थे। किताब में स्टेफनी ग्रिशम ने दावा किया है कि, डोनाल्ड ट्रंप एयरफोर्स वन में थे और उन्होंने फ्लाइट के अंदर स्टेफनी ग्रिशम को अकेले में बुलाया था और उन्हें सफाई देते हुए कहा था कि उनका लिंग छोटा नहीं है। स्टेफनी ग्रिशम लिखती हैं कि, एयर फोर्स वन में डोनाल्ड ट्रंप उन्हें सबूत के तौर पर दिखाना चाहते थे कि उनका लिंग ना ही छोटा है और नाही मशरूम के आकार का है। स्टेफनी ग्रिशम ने लिखा है कि, डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें फोन भी किया था और जोर देकर कहा था कि उनका लिंग मशरूम की तरह नहीं है।

सीक्रेट अस्पताल का दौरा

सीक्रेट अस्पताल का दौरा

ट्रम्प की पूर्व प्रेस सचिव और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प की चीफ ऑफ स्टाफ स्टेफनी ग्रिशम के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 2019 में वाल्टर रीड अस्पताल की गुप्त यात्रा एक नियमित कॉलोनोस्कोपी के लिए की थी। ग्रिशम ने कैपिटल हिल पर 6 जनवरी के दंगे के बाद इस्तीफा देने से पहले ट्रम्प प्रशासन के दौरान व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव, मेलानिया ट्रम्प के चीफ ऑफ स्टाफ और ईस्ट विंग संचार निदेशक के रूप में कार्य किया। अपनी पुस्तक, "आई विल टेक योर क्वेश्चन नाउ" में, डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा बोले गये कई झूठ से पर्दा हटा दिया है। हालांकि, किताब में ग्रिशम ने 'कॉलोनोस्कोपी' शब्द का उपयोग नहीं किया है, लेकिन उनका मतलब यही था। ग्रिशम ने लिखा है कि, ट्रम्प नहीं चाहते थे कि उनकी अनुपस्थिति में तत्कालीन उपराष्ट्रपति माइक पेंस सत्ता में हों, इसीलिए उन्होंने अपनी बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की खबर किसी को नहीं दी थी।

किताब पर ट्रंप के प्रतिनिधि का बयान

किताब पर ट्रंप के प्रतिनिधि का बयान

स्टेफनी ग्रिशम की किताब पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रवक्ता लिज हैरिंगटन ने कहा कि, "यह किताब पूर्व राष्ट्रपति की ताकत को भुनाने और ट्रम्प परिवार के बारे में झूठ बेचने का एक और दयनीय प्रयास है।" द वाशिंगटन पोस्ट को दिए एक बयान में मेलानिया ट्रम्प के कार्यालय ने ग्रिशम को फटकार भी लगाई है। मेलानिया ट्रम्प के कार्यालय ने वॉशिंगटन पोस्ट को दिए एक बयान में कहा है कि, "इस किताब के पीछे की मंशा स्पष्ट है। यह प्रेस सचिव के रूप में खराब प्रदर्शन, व्यक्तिगत संबंधों में विफल होने और व्हाइट हाउस में गैर-पेशेवर व्यवहार के बाद खुद को पिछा छुड़ाने का एक प्रयास है।'' बयान में कहा गया है कि, ''ग्रिशम की किताब में अविश्वास और विश्वासघात है, वह मेलिनिया ट्रम्प और डोनाल्ड ट्रंप को बदनाम करने की कीमत पर प्रासंगिकता और पैसा हासिल करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+