बर्बादी के कगार पर श्रीलंका, खाने के पड़े लाले, लोग देश छोड़कर पहुंच रहे भारत

चेन्नई, 23 मार्च। श्रीलंका आर्थिक तंगी से जूझ रहा है जिसके चलते महंगाई चरम पर है और देश में खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इसके चलते देश में लोगों के लिए पेट भर पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मजबूर लोग अब भारत का रुख कर रहे हैं।

श्रीलंकाई नागरिक पहुंच रहे भारत

श्रीलंकाई नागरिक पहुंच रहे भारत

मंगलवार को श्रीलंका में रहने वाले तमिल मूल के 16 लोग भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में पहुंचे हैं। ये लोग दो समूहों में पहुंचे थे। पहले समूह में कुल छह लोग थे जिनमें एक चार महीने का बच्चा भी है। तमिल मूल का ये परिवार धनुष्कोटी के पास उतरा।

इन सभी को भारतीय सीमा में देखकर भारतीय कोस्ट गार्ड की पेट्रोलिंग टीम ने हिरासत में ले लिया। इन लोगों ने कोस्ट गार्ड के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी के चलते अपना देश छोड़ दिया है और भारत में आ रहे हैं।

आधी रात में पार की समुद्री सीमा

आधी रात में पार की समुद्री सीमा

ये दो परिवार जाफना और तलाईमन्नार क्षेत्र से भारत पहुंचे थे। इन्होंने काफी पैसा देकर नाव के रास्ते भारत का सफर पूरा किया। कोस्टगार्ड के अधिकारी के मुताबिक श्रीलंकाई नागरिक रात के 10 बजे नाव में सवार हुए थे और आधी रात में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा को पार किया। इन लोगों को एक छोटे आईलैंड पर छोड़ने के बाद नाव लेकर आया शख्स वापस लौट गया। इस शख्स ने इन लोगों को झूठा दिलासा दिया था कि कोई उन्हें लेने के लिए रामेश्वरम से आ रहा है।

एक शख्स के लिए 10000 रुपये

एक शख्स के लिए 10000 रुपये

इनमें से एक शख्स गजेंद्रन ने बताया कि उसने नाव वाले को हर वयस्क के लिए 10,000 रुपये दिए थे। ये पैसा रिश्तेदारों की मदद से जुटाया गया था। उसने आगे बताया कि वह जाफना में काम करता था लेकिन हाल में नौकरी चली गई। आम चीजों के दाम खूब बढ़ गए हैं। मेरे पास कोई पैसा नहीं है। मेरे कुछ रिश्तेदार रामेश्वरम में रहते हैं। इसलिए मैने यहां आने का फैसला किया।

सोमवार से कुछ नहीं खाया था

सोमवार से कुछ नहीं खाया था

वहीं गजेंद्रन की पत्नी मैरी क्लैरिन ने बताया कि उन्होंने सोमवार की दोपहर में खाना खाया था। "हम लोग नाव के लिए 4 बजे से किनारे पर इंतजार कर रहे थे। मेरे चार महीने के बेटे समेत हम लोगों ने कल (सोमवार) से कुछ नहीं खाया है।"

भारतीय तटरक्षक, मंडपम ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कुछ लोगों के भारतीय सीमा में आने की सूचना मिलने पर उन्होंने तलाशी चलाई थी जिसमें 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। "कबूलनामे में पता चला कि ये सभी लोग रात 10.30 बजे मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार हुए थे और दोपहर 1.30 बजे चौथे द्वीप पर पहुंचे। इन सभी को पुलिस को सौंप दिया गया है।"

बड़ी संख्या में आएंगे लोग

बड़ी संख्या में आएंगे लोग

वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि ये सिर्फ शुरुआत भर है। श्रीलंका में जिस तरह से आर्थिक हालात बिगड़ रहे हैं इसके बाद बड़ी संख्या में श्रीलंका से लोग भारत का रुख कर सकते हैं। इनमें तमिल मूल के लोगों की संख्या ज्यादा रहने वाली है जिनके रिश्तेदार या परिवार के सदस्य भारत में अभी भी हैं। ऐसे बहुत सारे लोग अभ श्रीलंका से निकलने की तैयारी कर रहे हैं ताकि और हालात बिगड़ने के पहले ही वो निकल सके।

यह भी आशंका जताई जा रही है कि शरणार्थी संकट जाफना में गृहयुद्ध के दौर की तरह भी पहुंच सकता है। उस दौर में बड़ी संख्या में शरणार्थी भारत में पहुंचे थे। इस बार लोग भूख और पेट भरने के लिए भारत का रुख कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+