PM मोदी के लिए पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी से भिड़ गये रविशंकर, कार्यक्रम में ही कर दी बोलती बंद
पाकिस्तान के नेता भारत को लेकर हर दूसरे दिन अपना बयान बदलते रहते हैं। इमरान खान भी पीएम मोदी के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी के लिए कुख्यात रहे हैं।

WEF 2023: भारत से संबंध कैसे हों? इस सवाल पर हर दो घंटे के अंदर कनफ्यूज होने वाले पाकिस्तान के नेताओं को जब कुछ भी समझ नहीं आता है, तो वो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बकवास करने लगते हैं। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अल-अरबिया चैनल को दिए गये इंटरव्यू में भारत से बातचीत करने के लिए गिड़गिड़ाते हैं और 24 घंटे के अंदर प्रधानमंत्री ऑफिस ही उनके बयान का खंडन कर देता है। वहीं, अब पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने पीएम मोदी को लेकर बकवास करने की कोशिश की है।

हिना रब्बानी को रविशंकर ने कराया चुप
भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार को करारा जवाब दिया है। रविशंकर एक पैनल चर्चा में थे और 2011 से 2013 तक पाकिस्तान की विदेश मंत्री रहीं हिना रब्बानी खार भी उस दौरान कार्यक्रम में मौजूद थीं। चर्चा शुरू करते हुए हिना रब्बानी ने कहा, कि इस मुद्दे को हल करने के लिए जिस राजनीति कौशल की आवश्यकता थी, वह कुछ साल पहले टुकड़ों में थी, लेकिन अब गायब है। जिसपर पलटवार करते हुए रविशंकर ने कहा, कि "राजनीति कौशल की कमी है और मैं देख रहा हूं कि, यह उस तरफ से (पाकिस्तान) आ रहा है।" उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा, कि "क्यों भारत को अन्य सभी पड़ोसियों के साथ कोई समस्या नहीं है, हमारे बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। सभी देश एक साथ आ रहे हैं और भारत, पाकिस्तान के विकास में भी एक बड़ा हिस्सा निभाने के लिए तैयार है।"

बाजपेयी और मनमोहन को हिना ने किया याद
पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा, कि "उनका देश (पाकिस्तान) भारत से शांति की दिशा में काम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पार्टनर के तौर पर नहीं देखता है।" उन्होंने आगे कहा, कि "पाकिस्तान, पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और मनमोहन सिंह को एक सहयोगी के तौर पर देखता था।" हिना रब्बानी के इस बयान पर रविशंकर ने कहा, कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा से पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध बनाने की दिशा में काम किया है और उन्होंने जब पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानंमत्री नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, इसीलिए समस्या पाकिस्तान की तरफ से है। भारत की समस्या कभी नहीं रही है।
भारत-PAK तनाव पर बहस
कार्यक्रम के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पाकिस्तान यात्रा का जिक्र किया गया, तो पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी ने कहा, कि पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे से 'इरादे' गायब थे। इसके बाद हिना रब्बानी ने बालाकोट का जिक्र किया और आरोप लगाया, कि भारतीय लड़ाकू विमान पाकिस्तानी क्षेत्र में इसलिए घुसे, क्योंकि उन्हें (पीएम मोदी को) एक चुनाव जीतना था। जिस पर फिर से पलटवार करते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा, कि दुनिया जानती है कि आतंकवाद कहां पनप रहा है। उन्होंने कहा, कि "ओसामा बिन लादेन कहां था? दुनिया में समस्याएं पैदा करने वाले अन्य आतंकवादी कहां हैं?" आध्यात्मिक नेता श्री श्री ने हिना रब्बानी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कि "जब आप हाथ मिलाना चाहते हैं, तो आपको यह भी देखना चाहिए, कि कुछ देशों में आतंकवादियों को बढ़ावा नहीं दिया जाता है। यह हमारा मुद्दा है।"
Recommended Video


नागरिकता संसोधन कानून पर वार
वहीं, कार्यक्रम में बहस के दौरान हिना रब्बानी खार ने जब भारत के नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी नई दिल्ली पर हमला बोलने की कोशिश की और आरोप लगाया, कि पीएम मोदी ने भारत की "धर्मनिरपेक्ष छवि" को धूमिल किया है, तो श्री श्री रविशंकर ने कहा, कि "बिल्कुल नहीं।" उन्होंने कहा, कि भारत में मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली है और वे खुश हैं। उन्होंने कहा, "भारत में अल्पसंख्यकों के लिए कई विकास कार्यक्रम हैं, उनके लाभ तीन गुना हो गए हैं।" वहीं, अपने हमले को और तेज करते हुए श्री श्री ने आगे कहा, कि एक सरकार के लिए इन आरोपों को लगाना पूरी तरह से तर्कहीन है, जहां उनके देश के ही अल्पसंख्यक इतने ज्यादा परेशानी में हों। रविशंकर ने कहा, कि "पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पास भारत के समान अधिकार नहीं हैं। कोई कैसे कह सकता है कि भारत में अल्पसंख्यक पीड़ित हैं?"












Click it and Unblock the Notifications