Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट के बीच श्रीलंकाई मंत्री नमल राजपक्षे के परिजन देश छोड़कर भागे
देश के बदतर आर्थिक हालातों से मजबूर होकर गोटाबाया राजपक्षे सरकार के एक प्रमुख मंत्री के रिश्तेदार देश छोड़कर चले गए हैं।
कोलंबो, 3 अप्रैल। देश के बदतर आर्थिक हालातों से मजबूर होकर गोटाबाया राजपक्षे सरकार के एक प्रमुख मंत्री के रिश्तेदार देश छोड़कर चले गए हैं। श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट पर विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए गोटबाया राजपक्षे सरकार ने शनिवार को पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया।

एक प्रतिष्ठित न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री नमल राजपक्षे की पत्नी लिमिनी और उनके माता-पिता रविवार सुबह श्रीलंका छोड़कर चले गए। नमल राजपक्षे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे हैं और गोटबाया के बड़े भाई हैं और श्रीलंका के युवा और खेल मंत्री हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि लिमिनी राजपक्षे और उनके माता-पिता कहां गए हैं इस बात की कोई खबर नहीं है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की अन्य दो बहू भी देश छोड़कर चली गई हैं या नहीं इस बारे में कोई खबर नहीं है। सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि एक तरफ पूरा देश आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति गोटबाया अपने परिजनों को बचाने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: आर्टिकल-370 हटने के बाद देश के दूसरे भाग से कितने लोगों ने J&K में खरीदी प्रॉपर्टी ? सरकार ने संसद में बताया
पिछले एक हफ्ते से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आर्थिक संकट को लेकर जनता के बढ़ते गुस्से के बीच राजपक्षे का परिवार श्रीलंका से भाग सकता है। दिलचस्प बात यह है कि नमल राजपक्षे ने सोशल मीडिया सेवाओं को ब्लॉक करने के सरकार के फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ये बंदिशें बेकार हैं क्योंकि सोशल साइटों तक पहुंचने के लिए लोग वीपीएन का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बैन के लिए अन्य देशों में हुई आलोचना के बाद सरकार ने रविवार दोपहर तक सोशल मीडिया से बैन को हटा लिया।
इसी बीच कर्फ्यू का उल्लंघन करने और सरकार विरोधी रैली करने की कोशिश करने के आरोप में रविवार को पश्चिमी प्रांत में 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications