श्रीलंका में राष्ट्रपति ने विपक्ष को सामूहिक सरकार बनाने का दिया न्योता, सेन्ट्रल बैंक के गवर्नर का इस्तीफा

श्रीलंका के सबसे खराब संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश के सभी राजनीतिक दलों को समाधान खोजने के लिए 'एकता सरकार' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

कोलंबो, अप्रैल 04: आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका में जनता के गुस्से को कुचलने के लिए श्रीलंकन सरकार ने देश में भले ही आपातकाल लगा दिया हो, लेकिन अब श्रीलंका की सरकार डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश करती दिखाई दे रही है और श्रीलंका के राष्ट्रपति ने देश की तमाम विपक्षी पार्टियों को सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है।

राष्ट्रपति की बड़ी पेशकश

राष्ट्रपति की बड़ी पेशकश

दशकों में श्रीलंका के सबसे खराब संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश के सभी राजनीतिक दलों को समाधान खोजने के लिए 'एकता सरकार' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि राष्ट्रपति राजपक्षे ने विपक्ष से "एक साथ काम करने" का आह्वान किया है। राष्ट्रपति के मुताबिक, देश की स्थिति संभालने के लिए सभी पार्टियों को एक साथ आकर एक सामूहिक सरकार बनाकर काम करने की जरूरत है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के मंत्रिमंडल के सभी 26 मंत्रियों के पद छोड़ने के बाद श्रीलंका का संकट काफी खराब हो गया है और राष्ट्रपति को नया कैबिनेट बनाकर उसमें नये चेहरों को शामिल करने की इजाजत भी मिल गई है। जनता के बढ़ते गुस्से के बीच राजपक्षे परिवार को हटाने की मांग भी काफी तेज है और पूरे द्वीप में विरोध प्रदर्शन करने के लिए हजारों लोगों सड़कों पर उतरे हुए हैं और सरकार द्वारा लगाया गए कर्फ्यू को लोगों ने तोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री के बेटे का भी इस्तीफा

प्रधानमंत्री के बेटे का भी इस्तीफा

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे, नमल राजपक्षे, उन मंत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने कैबिनेट पदों से इस्तीफा दे दिया है। ट्विटर पर इस्तीफा देने के बाद उन्होंने लिखा कि, "मैंने सचिव को सूचित कर दिया है। और मैं राष्ट्रपति से अपील करता हूं, कि तत्काल प्रभाव से सभी विभागों से मेरे इस्तीफे को मंजूर किया जाए''। उन्होंने आगे लिखा कि, श्रीलंका की स्थिति को संभालने और लोगों तक फौरन सहायता पहुंचाने में मेरा यह कदम प्रधानमंत्री और देश के राष्ट्रपति की मदद कर सकता है। मैं अपने मतदाताओं, अपनी पार्टी और हंबनथोटा के लोगों के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Recommended Video

    Sri Lanka में President ने विपक्ष को कैसा न्योता दिया ? क्या अब सुधरेंगे हालात ? | वनइंडिया हिंदी
    सेन्ट्रल बैंक के गवर्नर का भी इस्तीफा

    सेन्ट्रल बैंक के गवर्नर का भी इस्तीफा

    कैबिनेट मंत्रियों के पद छोड़ने के एक दिन बाद, श्रीलंकाई केंद्रीय बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड काबराल ने भी सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बीच, एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजार में 5.9 प्रतिशत की गिरावट के बाद अधिकारियों ने सोमवार को श्रीलंका के स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार रोक दिया है। पिछले कुछ दिनों में श्रीलंका के आर्थिक संकट ने तीव्र मोड़ ले लिया है। सरकार ने शुक्रवार को आपातकाल घोषित करने के बाद लगभग 15 घंटे के लिए फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया साइटों को ब्लॉक कर दिया था। लेकिन, इसके बाद भारी आक्रोश के बाद रविवार को प्रतिबंधों को हटा लिया गया। एक स्थानीय समाचार रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य "घंटों की बिजली कटौती के बीच भोजन, आवश्यक, ईंधन और दवा की कमी से पीड़ित जनता को राहत प्रदान करने में सरकार की विफलता का विरोध करने के लिए कोलंबो में जनता को इकट्ठा होने से रोकना था।"

    श्रीलंका में भारी विरोध प्रदर्शन

    श्रीलंका में भारी विरोध प्रदर्शन

    राजधानी कोलंबो में गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के बाहर भारी विरोध देखा गया है और अभी भी श्रीलंका के कई हिस्से में लोग भारी प्रदर्शन कर रहे हैं और देश के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे और उनके भाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से भी इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, श्रीलंका की सरकार देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में बुरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने की वजह से विदेशों से सामान खरीद नहीं पा रही है। श्रीलंका में जरूरत की सामानों की भारी किल्लत है लोगों को 100-100 ग्राम दूध खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जबकि देश में महंगाई ने तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है।

    200 रुपये किलो चावल

    200 रुपये किलो चावल

    वहीं, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टीम ने राजधानी कोलंबो में एक सुपरमार्केट का दौरा किया है। मीडिया टीम यह देखने के लिए वहां पहुंची थी कि दैनिक किराने के सामान के लिए श्रीलंका के लोगों को कितना खर्च करना पड़ता है। हाल के हफ्तों में सब्जियों की कीमतें वहां दोगुनी हो गई हैं। जबकि चावल और गेहूं जैसे अनाज क्रमश 220 रुपये प्रति किलोग्राम और 190 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहे हैं। श्रीलंका में एक किलोग्राम चीनी 240 रुपये में मिल रही है, जबकि नारियल तेल 850 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। एक अंडे की कीमत 30 रुपये है। दूध पाउडर का एक किलो पैक अब 1900 रुपये में बिक रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+