श्रीलंका: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की फायरिंग, 1 की मौत, 10 से ज्यादा जख्मी

कोलंबो, 19 अप्रैल: श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की है। मंगलवार को हुई पुलिस फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है और कम से कम 10 लोग घायल हैं। भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में बीते कई दिनों से हजारों की तादाद में लोग मौजूदा सरकार खिलाफ सड़कों पर हैं। हालांकि पुलिस की ओर से फायरिंग का ये पहला मौका है।

Recommended Video

    Sri Lanka Crisis: आंदोलन में एक हुए Tamil-Sinhala लोग। कैसे मिटी पुरानी कड़वाहट? | वनइंडिया हिंदी
     sri lanka

    श्रीलंका पुलिस की ओर से कहा गया है कि मंगलवार को प्रदर्शनकारियों के हिंसा करने और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के बाद उनको काबू करने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। वहीं कई दूसरे लोग जख्मी हैं।

    श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते ईंधन की भारी कमी है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और बिजली कटौती हो रही है। जिसके चलते लगातार सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग राष्‍ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं। ईंधन की भारी कमी के साथ-साथ श्रीलंका में खाद्य सामग्री और दवाओं की भी कमी हो गई है। श्रीलंका के सामने ये बीते 70 साल में सबसे बड़ा आर्थिक संकट है। श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+