कहां भाग गए श्रीलंका के राष्ट्रपति, आखिर क्या था उस सूटकेस में!

स्थानीय मीडिया का दावा है कि वह सूटकेस राष्ट्रपति राजपक्षे के थे। बता दें कि, प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास के सामने गोटबाया राजपक्षे की इस्तीफे की मांग करते हुए कार्यालय और आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है।

कोलंबो, 9 जुलाई : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का वर्तमान ठिकाना अब कहा है यह किसी को मालूम नहीं है। आज प्रदर्शनकारियों ने उनके कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने आवास को छोड़कर कहां भागे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रदर्शन के क्रम में एक श्रीलंकाई नौसेना जहाज पर एक सूटकेस को लोड किया गया था। स्थानीय मीडिया का दावा है कि वह सूटकेस राष्ट्रपति राजपक्षे के थे। बता दें कि, प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास के सामने गोटबाया राजपक्षे की इस्तीफे की मांग करते हुए कार्यालय और आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है।

सूटकेस के साथ भाग गए राष्ट्रपति!

सूटकेस के साथ भाग गए राष्ट्रपति!

वायरल वीडियो में एसएलएनएस गजबाहू जहाज पर बड़े सूटकेस ले जाते तीन लोगों को दिखाया गया है। तीनों लोग जल्दी में थे और उन्हें वीडियो में भागते हुए देखा जा सकता है। श्रीलंका में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने फिर से उग्र रूप धारण कर लिया है। आज हजारों की संख्या में सरकार की नीतियों से नाराज प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेर लिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की।

कहा गए होंगे राष्ट्रपति

कहा गए होंगे राष्ट्रपति

खबर के मुताबिक,मौका पाते ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे वहां से भाग गए। कोलंबो से नाराज जनता के कई वीडियो वायरल हुए हैं। आप देख सकते हैं कि, कैसे महंगाई की मार झेल रही देश जनता राष्ट्रपति भवन में घुस गए और किचन में जाकर उन भरपेट भोजन किया और स्विमिंग पूल में डांस किया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आवास के कई महत्वपूर्ण कक्ष में घुसकर सामान को उठाने लगे।

पद नहीं छोड़ रहे राष्ट्रपति गोटबाया

श्रीलंका के राष्ट्रपति लगातार अपने पद नहीं छोड़ने की जिद पर अड़े हुए थे और उन्होंने साफ कर दिया था, कि वो किसी भी हाल में देश के राष्ट्रपति का पद नहीं छोड़ेंगे, लेकिन प्रदर्शनकारियों को अपने घर के आगे आया देख राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने आधिकारिक आवास को छोड़कर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+