श्रीलंका में वायु सेना का चीनी विमान फिर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, उड़ान भरते ही दो मिनट में हुआ क्रैश, 2 की मौत

श्रीलंका में वायु सेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। श्रीलंका वायु सेना ने कहा है कि एसएलएएफ का एक विमान सोमवार को त्रिंकोमाली में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में एक पायलट और एक अधिकारी की मौत हो गई। श्रीलंका वायु सेना के कमांडर एयर मार्शल उडेनी राजपक्षे ने कहा कि पीटी-6 विमानों का इस्तेमाल पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

Training aircraft crashes in Sri Lanka

यह पीटी -6 विमान चीन ने बनाया था। इस मामले में कैप्टन दुशान विजेसिंघे ने कहा कि विमान को श्रीलंका वायु सेना स्टेशन चाइना बे में हवाई परीक्षण के लिए ले जाया गया था। विमान ने सुबह 11:25 बजे उड़ान भरी और 2 मिनट के बाद ही ये दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में सवार एक पायलट और एक इंजीनियर की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका वायु सेना द्वारा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक पायलट और अधिकारी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच, वायु सेना कमांडर एयर मार्शल उडेनी राजपक्षे ने घटना की आगे की जांच के लिए एक विशेष समिति नियुक्त की है।

इससे पहले दिसंबर 2020 में, एक श्रीलंका वायु सेना पीटी -6 प्रशिक्षण हल्का विमान, त्रिंकोमाली से उड़ान भरने के बाद रडार स्क्रीन से गायब हो गया था। यह सोरियापुरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे पायलट की मौत हो गई थी।

तमिल बहुल त्रिंकोमाली श्रीलंका के उत्तरपूर्वी तट पर एक बंदरगाह शहर है। वायु सेना त्रिंकोमाली में चाइना बे बेस का संचालन करती है, जो कि एक पूर्व ब्रिटिश एयर बेस है, जिस पर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हमला हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+