एलियंस रोकेंगे व्लादिमीर पुतिन का परमाणु बम, दुनिया की कर रहे हैं रक्षा, मशहूर इजरायली जादूगर का दावा
चम्मचों को मोड़कर कलाकारी करने वाले उरी गेलर ने कहा कि, एलियंस के पास ऐसी टेक्नोलॉजी मौजूद है, कि वो रूसी तानाशाह पुतिन के परमाणु वारहेड्स को बीच में ही रोक देंगे।
तेल अवीव/मॉस्को, जून 05: दुनिया के सबसे मशहूर जादूगर और कई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम कर चुके उरी गेलर का मानना है कि अगर व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु हथियारों को चलाने की कोशिश की तो एलियंस उन्हें रोक देंगे। उरी गेलर का ये बयान उस वक्त आया है, जब लगातार पश्चिमी देश कह रहे हैं, कि यूक्रेन में हार की कगार पर खड़े व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन या पश्चिमी देश पर परमाणु हमला कर सकते हैं।

मशहूर जादूगर का बड़ा दावा
चम्मचों को मोड़कर कलाकारी करने वाले उरी गेलर ने कहा कि, एलियंस के पास ऐसी टेक्नोलॉजी मौजूद है, कि वो रूसी तानाशाह पुतिन के परमाणु वारहेड्स को बीच में ही रोक देंगे। 75 साल के उरी गेलर ने कहा कि, 'हमारे पास ऐसी क्षमता है, कि हम एक बटन का इस्तेमाल कर सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन गेट ब्रिज पर ट्रैफिक को रोक सकते हैं और रडार सिस्टम को खत्म कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि, 'हम आज साइबर के साथ कुछ भी कर सकते हैं, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि अलौकिक शक्तियां क्या कर सकती हैं'। उरी को लगता है कि अगले पांच सालों में एलियंस हमसे मिलने आ सकते हैं और वो हमसे मिलने शांति से आएंगे। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, धरती पर आने वाले एलियंस रहस्यमयी ईस्टर द्वीप या पिरामिडों के बीच एक प्रतिष्ठित स्थान पर उतरेंगे।

‘एलियंस से होगा दोस्ताना रिश्ता’
इजरायल के रहने वाले उरी गेलर ने कहा कि, 'यदि कोई अलौकिक विदेशी सभ्यता धरती पर उतरेगी तो वह आक्रमण नहीं करेंगे, बल्कि वो दोस्ताना अंदाज में हमारे साथ पेश आएंगे। उन्होंने कहा कि, 'अगर वे हमसे दुश्मनी रखते तो हम बहुत पहले ही नष्ट हो चुके होते'। उरी का दावा है कि कैलिफोर्निया में लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी में सीआईए ने अपनी रहस्यमय शक्तियों का परीक्षण किया है, जहां परमाणु हथियारों में शोध किया गया है। उनका कहना है कि अमेरिकियों ने एडवांस शक्तियों से साल 1991 में उस वक्त मुलाकात की थी, जब वो रूस के साथ परमाणु शस्त्र न्यूनीकरण संधि पर हस्ताक्षर करने वाले थे और उन्हें रूसियों की आवश्यकता थी।

एलियंस ने किया शक्ति का इस्तेमाल
इजरायली जादूगर उरी गेलर ने दावा किया कि, साल 1991 में रूसियों को परमाणु न्यूनीकरण समझौते पर राजी करने के लिए एलियंस ने अपने दिमागी शक्तियों का इस्तेमाल किया था और उसी वजह से रूसी परमाणु समझौता करने के लिए तैयार हुए थे।

‘परमाणु युद्ध की इजाजत नहीं’
इजरायली जादूगर उरी गेलर ने आगे दावा करते हुए कहा कि, 'एलियंस हमें परमाणु युद्ध में जाने की इजाजत नहीं देंगे'। उन्होंने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि उन्हें पुतिन को बटन दबाने से रोकने के लिए उन्हें धरती पर उतरना होगा। उनके पास और भी कई तरीके हैं। आज साइबर युद्धों को देखो, आज जासूसी को देखो। और मेरा मानना है कि कुछ अलौकिक दिमागी ताकते हैं, जो हमारी निगरानी कर रही हैं। जो ब्रह्मांड में बिल्कुल अलग जगहों से आते हैं'। उन्होंने कहा कि, 'हम ऐसे ज्ञान के बारे में बात कर रहे हैं जिसे हम समझ नहीं सकते'।

‘पांच साल की उम्र में मुलाकात’
जादूगर उरी गेलर ने दावा करते हुए कहा कि, 'उनकी तीसरी तरह की पहली मुलाकात पांच साल की उम्र में हुई थी, और कुछ ही समय बाद पता चला कि वह अपनी शक्तियों को सक्रिय कर सकते हैं'। सीआईए के साथ करने वाले उरी गेलर ने दावा करते हुए कहा कि, 'नाजी वैज्ञानिक डॉ वर्नर वॉन ब्रौन द्वारा 'विदेशी लाशों' के एक कमरे के साथ एक यूएफओ का एक टुकड़ा दिखाया गया है। उनकी टिप्पणी अमेरिकी कांग्रेस द्वारा एक आधिकारिक सुनवाई में यूएफओ के अस्तित्व की पुष्टि करने के कुछ महीने बाद आई है।

कौन हैं मशहूर जादूगर उरी गेलर?
उरी गेलर का जन्म 20 दिसंबर 1946 को एक इजरायली-ब्रिटिश परिवार में हुआ था और वो विश्व के सबसे बेहतरीन जादूगर माने जाते हैं और प्रख्यात टेलीविजन व्यक्तित्व हैं। वो हिप्नोटाइज कला में माहिर हैं और चम्मम को मोड़ने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही 'भ्रम' कार्यक्रम के लिए जाने जाते हैं। साइकोकिनेसिस और टेलीपैथी के प्रभावों का अनुकरण करने के लिए गेलर कंज्यूरिंग ट्रिक्स का उपयोग करते हैं। एक मनोरंजनकर्ता के रूप में गेलर का करियर चार दशकों से अधिक समय तक चला है, जिसमें कई देशों में टेलीविज़न शो और प्रदर्शन शामिल हैं। हालांकि, जादूगरों ने गेलर को वास्तव में मानसिक शक्तियों के होने के दावों के कारण एक धोखाधड़ी कहा है।












Click it and Unblock the Notifications