अरबों का एयरपोर्ट हजारों में हुआ नीलाम
स्पेन। क्या आपने कभी सुना है कि अरबों यूरो डॉलर की लागत से बनने वाले एयरपोर्ट की नीलामी हजारों यूरो में होगी। लेकिन स्पेन के थियाड्रियाल सेंट्रल एयरपोर्ट की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

स्पेन के थियाड्रियाल सेंट्रल एयरपोर्ट की कुल लागत 1.1 अरब यूरो डॉलर है लेकिन जब इसकी नीलामी की गयी तो इसे महज 10 हजार यूरो डॉलर में नीलाम होना पड़ा।
इस एयरपोर्ट को चीन की एक प्राइवेट कंपनी ने खरीदा है। एयरपोर्ट का निर्माण उस वक्त हुआ था जब स्पेन में निर्माण कार्य अपने शिखर पर था और उस वक्त इसके निर्माण में 1.1 अरब यूरो डॉलर यानि 1.2 अरब डॉलर का खर्च हुआ था।
लेकिन जिस तरह से इस एयरपोर्ट पर विमानों के आवागमन में कमी आयी और इस एयरपोर्ट को ट्रैफिक कम मिलने लगा उसके बाद यह एयरपोर्ट सिर्फ चार साल के भीतर ही बंद होने की कगार पर आ गया। इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल अब चीनी कंपनियों के यूरोप में विमानों के आवागमन के लिए किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications