स्पेन के प्रधानमंत्री ने फिलीस्तीन को देश के तौर पर दी मान्यता, यूरोपीय संघ में अकेला पड़ा इजराइल!
Spain-Palestine-Israel: इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच स्पेन के प्रधानंमंत्री पेड्रो सान्चेज ने कहा है, कि स्पेनिश कैबिनेट 28 मई की सुबह की बैठक में फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दे देगा, जो इजराइल के लिए बहुत बड़ा झटका है।
आयरलैंड और नॉर्वे भी फिलीस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाले हैं और इन दोनों देशों ने भी स्पेन के साथ ही फिलीस्तीन को बतौर राज्य मान्यता देने की घोषणा की थी। हालांकि, दर्जनों देश अभी तक फिलीस्तीन को मान्यता दे चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी प्रमुख यूरोपीय देश ने फिलीस्तीन को मान्यता नहीं दी थी।

मैड्रिड में स्पेनिश प्रधान मंत्री सांचेज ने एक टेलीविज़न भाषण के दौरान कहा, कि "यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जिसका एक ही लक्ष्य है, और वह है इजरायलियों और फिलिस्तीनियों को शांति प्राप्त करने में मदद करना।"
यूरोप में इजराइल को बहुत बड़ा झटका
आपको बता दें, कि सांचेज को एक समाजवादी नेता माना जाता है, जिन्होंने पिछले हफ्ते संसद में अपने देश के फैसले की घोषणा की थी और उन्होंने फिलीस्तीन को मान्यता दिलाने और गाजा संघर्ष विराम के लिए समर्थन जुटाने के लिए यूरोपीय और मध्य पूर्वी देशों का दौरा किया है।
यूरोपीय संघ के सदस्यों आयरलैंड और स्पेन ने फिलीस्तीन को मान्यता देने की घोषणा की है, जिससे इजराइल के साथ उनके संबंध खराब हो गये हैं। लेकिन, मैड्रिड में स्पेनिश प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया, कि यूरोपीय संघ को दक्षिणी गाजा के राफा शहर में लगातार घातक हमलों के लिए इजराइल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
नॉर्वे, जो यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है, लेकिन अक्सर अपनी विदेश नीति को इस गुट के साथ जोड़ता है, उसने फिलिस्तीनी राज्य की औपचारिक मान्यता से पहले पिछले हफ्ते के अंत में फिलिस्तीनी सरकार को राजनयिक दस्तावेज सौंपे थे।
जबकि, इजरायली विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने स्पेन से कहा, कि यरूशलेम में उसके वाणिज्य दूतावास को फिलिस्तीनियों की मदद करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जबकि, उसी समय, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का गाजा में युद्धविराम का समर्थन करके फिलीस्तीन का एक और समर्थन कर दिया, जो इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए बड़ा झटका है।
आपको बता दें, कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास आतंकवादी समूह के नेताओं सहित अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग कर रहे हैं।
मंगलवार को अपने भाषण में, स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज़ ने कहा था, कि फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने का मतलब इजराइल के खिलाफ जाना नही है और कम से कम हम इजराइल तके खिलाफ नहीं हैं। हम एक दोस्त देश होने के नाते इजराइल का सम्मान करते हैं, जिनकी हम सराहना करते हैं और जिनके साथ हम सर्वोत्तम संभव संबंध बनाना चाहते हैं।"
इसके अलावा, सांचेज ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण द्वारा शासित एक राज्य के लिए अपना दृष्टिकोण भी पेश किए, जिसे एक गलियारे के माध्यम से वेस्ट बैंक और गाजा को पूर्वी यरुशलम से जोड़ना होगा। सान्चेज़ ने कहा, "हम 1967 की सीमा रेखाओं में पार्टियों द्वारा सहमति के अलावा अन्य बदलावों को मान्यता नहीं देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications