VIDEO: लाइव शो में परफॉर्म कर रही सिंगर की छाती से टकराया रॉकेट पटाखा, मौत
नई दिल्ली। स्पेन के लॉस बर्लांस शहर में रविवार रात हुए दर्दनाक हादसे में पॉप स्टार जौना सेंज गार्सिया की मौत हो गई। जौना स्टेज पर जब लाइव शो कर रही थीं तो तभी वहां हो रही आतिशबाजी की वो शिकार हो गईं। एक बड़ा पटाखा उनकी छाती पर लगा और वो वहीं गिर गईं। उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुकी थीं। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया है।
हॉलीवुड ग्रुप के साथ परफॉर्म कर रही थीं जौना
जौना एक हॉलीवुड ग्रुप के साथ परफॉर्म कर रही थीं। रात के करीब दो बजे प्रोग्राम अपने उरूज पर था। नौ लोग स्टेज पर थे और तकरीबन एक हजार लोग उन्हें देख रहे थे। तभी पटाखों की स्पेशल डिवाइस उनके छाती पर आकर लगी। बुरी तरह से जख्मी जौना जमीन पर गिर गईं। इससे शो में भी एक अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

सीधा पेट के ऊपर लगा रॉकेटनुमा पटाखा
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जौना जिस वक्त परफॉर्मेंस दे रही थीं, उसी समय स्टेज से दो रॉकेट छूटे, जिसमें से एक तो सही दिशा में गया, लेकिन दूसरा उनके पेट के ऊपर जाकर लगा। बताया गया है कि बुरी तरह जख्मी जौना को अस्पताल तक ले जाने में भी काफी वक्त लगा। करीब 25 मिनट तक वो स्टेज पर पड़ी रहीं, तब कहीं जाकर एंबुलेंस पहुंची।

शो देखने आए डॉक्टर ने की जौना को बचाने की कोशिश
शो में रह लोगों ने बताया कि एंबुलेंस आने में देर हुई। इस दौरान शो देखने आए लोगों में शामिल एक डॉक्टर ने पॉप स्टार की जान बचाने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहे। हाल के दिनों में इस तरह से स्टेज पर हादसे के मामले लगातार सामने आए हैं। कुछ दिन पहले जर्मनी में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन के गिर जाने से हादसा हो गया था।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications