दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च, साथ में भेजी गई कार भी
वाशिंगटनः अमेरिका ने बुधवार को दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट फाल्कन हैवी को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया। अमेरिका का ये नया कीर्तिमान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसका वजन 63.8 टन है। बताया जा रहा है कि इस रॉकेट का वजन दो स्पेस शटर के वजन के बराबर है। दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट लॉन्च के साथ एक कार भी भेजी गई है।

इस रॉकेट को फ्लोरिडा के जॉन एफ कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। ये रॉकेट 230 फुट लंबा है, जिसमें 27 मर्लिन इंजन लगे हैं। इस रॉकेट का वजन दुनिया के किसी भी रॉकेट से कही ज्यादा है।
रॉकेट में स्पोर्ट्स कार रोडस्टर को रखकर स्पेस में भेजा जा रहा है। यह कार स्पेसएक्स के फाउंडर इलान मस्क की है, जिसे उनकी कंपनी टेस्ला ने बनाया है। इस कार में तीन कैमरे भी लगाए गए हैं। कैमरों के जरिए अंतरिक्ष के सुंदर चित्रों को कैद किया जा सकता है।
इस रॉकेट से पहले सैटर्न-5 को सबसे ज्यादा ताकतवर रॉकेट माना जाता था। रॉकेट फाल्कन हैवी को एक प्राइवेट कंपनी की मदद से बनाया गया है। अमेरिका में ये पहली बार हुआ है जब किसी रॉकेट को सरकारी मदद के बिना बनाया गया हो। इस रॉकेट से नासा को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
भारतीय समयानुसार इस रॉकेट को बुधवार रात 2 बजकर 25 मिनट पर लॉन्च किया गया। दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट को स्ला के बिलेनियर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में इस रॉकेट के जरिए लोगों को चांद पर भेजा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें-












Click it and Unblock the Notifications