'परमाणु हमले का मतलब किम जोंग के शासन का अंत', दक्षिण कोरिया ने दी तानाशाह को चेतावनी
उत्तर कोरिया द्वारा प्रायद्वीप पर बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती पर जवाबी कार्रवाई की धमकी देने के बाद दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दे दी है। दक्षिण कोरिया ने कहा कि किसी भी परमाणु हमले का मतलब किम जोंग उन के शासन का अंत होगा।
अमेरिकी सैनिक के उत्तर कोरिया में घुसने के बाद तनाव
दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिका का एक सैनिक 18 जुलाई को बॉर्डर पार कर उत्तर कोरिया चला गया। यहां उसे तानाशाह किम जोंग उन के सैनिकों ने हिरासत में ले लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेविस किंग नाम का ये सैनिक साउथ कोरिया में भी मारपीट के आरोपों के चलते 2 महीने जेल में काट चुका था। उसे जल्द ही अमेरिका वापस भेजा जाना था। अब तानाशाही के मूड को देखते हुए दक्षिण कोरिया को परमाणु हमले की चिंता सताने लगा है।

उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से रेडिएशन का खतरा: वैज्ञानिक
वहीं अमेरिका से तनाव के बीच उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण करने की तैयारी में जोर शोर से लगा है। तानाशाह किम जोंग उन ने भी अपनी सेना को परीक्षण की तैयारियां पूरी रखने से दुरुस्त करने के लिए कहा है। इस बीच परमाणु विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि अगर उत्तर कोरिया कोई परमाणु परीक्षण करता है तो उससे रेडिएशन का खतरा पैदा हो सकता है। उनका दावा है कि उत्तर कोरिया का अंडरग्राउंट न्यूक्लियर टेस्ट रूम परमाणु परीक्षण के बाद पैदा हुए रेडिएशन को रोकने में सक्षम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications