दो देशों में अजग-गजब लड़ाई... एक ने फेंका कचरे का बैलून, तो दूसरा सीमा पर लाउडस्पीकर बजाकर दे रहा गाली, देखिए
North Korea South Korea News: दुनिया में कुछ देश आपसी दुश्मनी अजब गजब तरीके से निकालते हैं और अगर आपको लगता होगा, कि भारत और पाकिस्तान ही सबसे बड़े दुश्मन हैं, तो शायद आपने उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच की दुश्मनी देखी ही नहीं है।
उत्तर कोरिया पिछले कुछ दिनों से बैलून में कचरे भरकर उत्तर कोरिया में फेंक रहा था, जिसके बाद अब दक्षिण कोरिया ने बड़े बड़े लाउडस्पीकर बजाकर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को चिढ़ाना शुरू कर दिया है।

कचरे वाले बैलून को लाउडस्पीकर से जवाब
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया पर गुब्बारों से कचरा गिराने के जारी अभियान के जवाब में सरहदी इलाकों में उत्तर कोरिया विरोधी प्रोपेगेंडा लाउडस्पीकर प्रसारण फिर से शुरू कर रहा है। जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें देखा जा रहा है, कि उत्तर कोरिया से लगती सीमा पर बड़े बड़े लाउडस्पीकर लगाए गये हैं और उनसे उत्तर कोरिया को कोसा जा रहा है।
राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक के बाद, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है, कि रविवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे और प्रसारण शुरू हो जाएगा। इस कदम से उत्तर कोरिया का गुस्सा भड़कना तय है और आशंका जताई जा रही है, कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तक कर सकता है।
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है, कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में कचरा फेंकने वाले सैकड़ों गुब्बारे फेंके, जो मई के अंत से अब तक का तीसरा ऐसा अभियान है। इससे कुछ ही दिन पहले दक्षिण कोरियाई कार्यकर्ताओं ने उत्तर कोरिया में किम जोंग उन के खिलाफ लिखे पत्र को गुब्बारे में बंद कर उत्तर कोरिया की तरफ उड़ाए थे।












Click it and Unblock the Notifications