तनाव के बीच साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया को दिया बातचीत का न्योता, किम जोंग उन ने रखी शर्त
सियोल। कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव को देखते हुए साउथ कोरिया ने मंगलवार को नॉर्थ कोरिया के साथ मीटिंग बुलाई है। वहीं, नॉर्थ कोरिया सुप्रीम लीडर ने कहा कि वे बातचीत करने के लिए तैयार है। साथ ही किम जोंग ने उन ने स्पष्ट किया है कि वे अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को जारी रखेंगे। नए साल के मौके पर किम जोंग उन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि परमाणु बम का बटन उनके ऑफिस की डेस्क पर है। नॉर्थ कोरिया ने कहा था कि वे अपनी सुरक्षा और संप्रभुता बनाए रखने के लिए कभी भी अपनी परमाणु ताकत को नहीं छोड़ेगा। यह बात सभी को ध्यान में रखनी चाहिए।

साउथ कोरिया में इसी साल विंटर ओलंपिक गेम शुरू होने वाले हैं और उसको लेकर सियोल ने नॉर्थ कोरिया के साथ 9 जनवरी को शीर्ष स्तर वार्ता का प्रस्ताव रखा है। साउथ कोरियाई के एकीकरण मंत्री चो म्योंग ग्योंग ने नॉर्थ कोरिया के साथ मीटिंग को सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए टेंशन को कम की जा सकती है।
चो म्योंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि साउथ और नॉर्थ आमने सामने बैठकर नॉर्थ कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के प्योंगचांग खेलों में हिस्सा लेने और सामूहिक हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं, जिससे कि नॉर्थ कोरिया संबंधों में सुधार हो। दोनों देशों के बीच दो सालों के बाद पहली बार दोनों पक्षों के बीच वार्ता होने वाली है। आखिरी बार दिसंबर 2015 दोनों देशों के बीच वाइस-मिनिस्ट्रियल मीटिंग हुई थी।
इस साल फरवरी में होने वाले विंटर ओलंपिक गेम में नॉर्थ कोरिया के एथलीट हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, किम जोंग उन भी तनाव के बीच साउथ कोरिया से वार्ता करने के लिए तैयार है। हालांकि, किम जोंग उन ने साथ में यह भी स्पष्ट किया है कि नॉर्थ कोरिया अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को जारी रखेगा।
चीन ने दोनों देशों के बीच होने वाली 'डायलॉग' का समर्थन किया है। चीन को उम्मीद है कि इस वार्ता से दोनों से के बीच रिश्तों में सुधार होगा और कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव भी कम होगा।












Click it and Unblock the Notifications