Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह की उत्तराधिकारी होगी 10 साल की बेटी! खुफिया एजेंसी ने किया खुलासा
दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने यह भी खुलासा किया कि किम जू ए को कभी भी आधिकारिक शिक्षा सुविधा में नामांकित नहीं किया गया है। वह प्योंगयांग में होमस्कूलिंग ले रही है।

File Image
यूं तो उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की निजी जिंदगी के बारे में कम ही खबरें सुनने को मिलती हैं मगर इस बीच ऐसा दावा किया जा रहा है कि उत्तर कोरिया में किम जोंग के उत्तराधिकारी की लड़ाई तेज हो गई है। कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि किम जोंग उन की पत्नी और उनकी बहन के बीच दरार पैदा हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे दोनों ही सत्ता में बने रहने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं।
होम स्कूलिंग ले रही बेटी
किम यो जोंग हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया की संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता रहा है लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि किम जोंग उन की बेटी जू ए ही उत्तर कोरिया की अगली नेता और किम जोंग उन की असली वारिस होंगी। दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने किम की बेटी किम जू ए के बारे में खुलासा किया है। एजेंसी ने दावा किया है कि किम जू ए का नाम कभी भी आधिकारिक रूप से शिक्षा ग्रहण करने के लिए किसी स्कूल में नहीं लिखाया गया है। वह प्योंगयांग में होमस्कूलिंग ले रही है।
2013 में हुआ जू ए का जन्म
जानकारों का कहना है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह के तीन बच्चे हैं। इसमें दो लड़कियां व एक लड़का है। माना जाता है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ का जन्म 2013 में हुआ था। किम जू ऐ दूसरे नंबर की बेटी है। हाल के दिनों में किम जोंग-उन की बेटी लगातार पिता के साथ नजर आई है। ऐसे में अब चर्चा होने लगी है कि किम जोंग-उन की यही बेटी नॉर्थ कोरिया की अगली उत्तराधिकारी होगी। बीते साल 18 नवंबर को भी मिसाइल परीक्षण के दौरान किम जोंग-उन के साथ उनकी बेटी मौजूद रही थी। इसके अलावा, बीते महीने उत्तर कोरिया में सेना के 75वें स्थापना दिवस पर सैन्य बलों से मुलाकात करने अपनी बेटी किम जु ऐ के साथ पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications