King Charles III: दक्षिण अफ्रीका ने किंग चार्ल्स से अपना हीरा लौटाने को कहा, राजदंड में जड़ा है नगीना
ब्रिटिश औपनिवेशवाद के दौरान अंग्रेजी शासन दुनियाभर से बेशकीमती सामान, हीरे- जवाहरात लूटकर अपने देश ले गई। भारत का भी कोहिनूर हीरा ब्रिटेन के पास है, जिसे लौटाने की मांग की जाती रहती है।

King Charles III coronation: यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन में आज किंग चार्ल्स का राजतिलक किया जाएगा, लेकिन इस मौके से पहले कुछ दक्षिण अफ्रीकी लोगों ने यूनाइटेड किंगडम से दुनिया के सबसे बड़े हीरे को लौटाने की मांग की है।
दक्षिण अफ्रीका का ये हीरा ब्रिटेन के पास है और ये दुनिया का सबसे बड़ा हीरा है, जिसे 'स्टार ऑफ अफ्रीका' के नाम से जाना जाता है। ये दक्षिण अफ्रीकी हीरा ब्रिटेन के शाही राजदंड में जड़ा गया है, जिसे किंग चार्ल्स III आज अपने राज्याभिषेक के समय धारण करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका ने मांगा सबसे बड़ा हीरा
ये हीरा, जिसका वजन 530 कैरेट है, उसे साल 1905 में दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया था और दो साल बाद देश में औपनिवेशिक सरकार ने उसे लूटकर ब्रिटिश राजशाही को सौंप दिया था। उसके बाद से ही वो हीरा, ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया था।
पिछले कई सालों से औपनिवेशिक काल के दौरान चोरी की गई कलाकृतियों और और बेशकीमती सामानों को लौटाने के बारे में वैश्विक चर्चा की जा रही है और आज जब किंग चार्ल्स का राजतिलक होने वाला है, तो कुछ दक्षिण अफ्रीकी हीरे को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
जोहान्सबर्ग के एक वकील और कार्यकर्ता मोथुसी कामंगा ने कहा, कि "हीरे को दक्षिण अफ्रीका वापस लाने की जरूरत है। यह हमारे गौरव, हमारी विरासत और हमारी संस्कृति का प्रतीक होना चाहिए।" उन्होंने हीरे को वापस करने के लिए एक ऑनलाइन मुहिम चलाई है, जिसपर करीब 80 हजार लोगों ने दस्तखत किए हैं।
उन्होंने कहा, कि "मुझे लगता है कि आम तौर पर अफ्रीकी लोग यह महसूस करना शुरू कर रहे हैं, कि उपनिवेशवाद को समाप्त करना केवल लोगों को कुछ स्वतंत्रता देने के लिए नहीं है, बल्कि यह भी है कि हमसे छीनी गई चीज़ों को वापस लेना है।"
राजदंड पर जड़ा गया है हीरा
आधिकारिक तौर पर इस हीरे को कलिनन I के रूप में जाना जाता है, क्योंकि राजदंड में हीरे को जड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीकी हीरे को कलिनन नाम से हीरे से काटा गया था। खोज के वक्त वो हीरा 3,100 कैरेट का पत्थर था, जिसे प्रिटोरिया के पास खनन के दौरान खोजा गया था।
उसी पत्थर से काटा गया एक छोटा हीरा, जिसे कलिनन II के नाम से जाना जाता है, उसे इंपीरियल स्टेट क्राउन में स्थापित किया गया है, जिसे औपचारिक अवसरों पर ब्रिटिश सम्राटों द्वारा पहना जाता है। राजदंड के साथ, इसे लंदन के टॉवर में अन्य मुकुट रत्नों के साथ रखा गया है।
जोहान्सबर्ग के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल्लाही ने कहा, कि "मेरा मानना है कि इसे घर वापस लाया जाना चाहिए, क्योंकि जब वे हम पर अत्याचार कर रहे थे, तो उन्होंने इसे हमसे ले लिया था।"
वहीं, जिम्बाब्वे में जन्मे बेनेरा ने कहा, कि "ब्रिटिश राजशाही को अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए इस औपनिवेशिक संबंध को तोड़ने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।"
उन्होंने कहा, कि "और इसके लिए सबसे बड़े तरीकों में से एक ये है, कि वो हमारे हीरों को अपने राजचिह्न पर उपयोग करना बंद करे, उनके समारोहों के दौरान हमारे संसाधनों का उपयोग करना बंद करना चाहिए, क्योंकि ... हम अब ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा नहीं हैं।"
Recommended Video

आपको बता दें, कि ब्रिटिश शासन भारत से भी अनमोल कोहिनूर हीरा लूटकर ले गया था और कोहिनूर को लौटाने की मांग सालों से भारत में भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications