सिर्फ 32 साल की उम्र में महान फिल्म अभिनेत्री Charlbi Dean का निधन, ऑस्कर में जाने वाली है फिल्म
चार्लबी डीन के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और साथी फिल्म समीक्षक रॉबर्ट डेनियल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, कि ये खबर "बहुत दुखद" है।
वॉशिंगटन, अगस्त 31: ग्लैमर की दुनिया हमें जितना गुदगुदाती हैं, ये हसीन दुनिया उतनी ही रहस्यमयी और दुख देने वाली भी होती है और 32 साल की महान अभिनेत्री चार्लबी डीन के निधन ने इस बात को एक बार फिर से साबित कर दिया है। पुरस्कार विजेता फिल्म ट्राएंगल ऑफ सैडनेस और टीवी सीरिज ब्लैक लाइटनिंग में अभिनय करने वाली दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री और मॉडल चार्लबी डीन का 32 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ट्राइएंगल ऑफ सैडनेस में वुडी हैरेलसन के अपोजिट काम करने वाली और दुनियाभर के दर्शकों के दिल में घर बना लेने वाली इस अभिनेत्री को इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल में शीर्ष पुरस्कार पाल्मे डी'भी मिला था।

कई मशहूर फिल्मों में कर चुकी हैं काम
डीसी कॉमिक्स के पात्रों पर आधारित ब्लैक लाइटनिंग में वह सायनाइड के रूप में दिखाई दीं थीं। वहीं, अभिनेत्री के निधन के बाद उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि, अचानक अप्रत्याशित बीमारी की वजह से अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई और उनकी मौत काफी "दर्दनाक" थी। लेखक और निर्देशक रूबेन ओस्टलंड की टीवी सीरिज ट्राएंगल ऑफ़ सैडनेस में अभिनेत्री डीन ने याया की भूमिका निभाई थी काफी प्रसिद्ध हो गईं थीं। ये कहानी उस मॉडल जोड़े की थी, जिसका प्रेमी उनके कद की तुलना में आधा रहता है। द गार्जियन में लिखते हुए पीटर ब्रैडशॉ ने कहा कि, "चार्लबी डीन एक महान अभिनेत्री बनने के सफर पर थीं और उनका असमय निधन बहुत बड़ा नुकसान है।"

चार्लबी डीन के निधन से शोक
चार्लबी डीन के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और साथी फिल्म समीक्षक रॉबर्ट डेनियल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, कि ये खबर "बहुत दुखद" है। उन्होंने लिखा कि, "चार्लबी डीन, ट्राएंगल ऑफ सैडनेस के साथ बड़ी सफलता की कगार पर थीं और मैं बहुत उत्सुक था कि उनका करियर आगे कहां जाएगा।" वहीं, एक और फिल्म क्रिटिक गाइ लॉज ने चार्लबी डीन के निधन को "एक बड़ा झटका" कहा है। उन्होंने कहा कि,"वह बहुत मजाकिया और काफी मेहनती कलाकार थीं, जिन्होंने डेडपैन और मैं अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर एक नई दक्षिण अफ्रीकी प्रतिभा को देखने के लिए बहुत उत्साहित था।" वहीं, नाटककार जेरेमी ओ हैरिस ने दिवंगत अभिनेत्री को "सच्ची प्रतिभा" के रूप में वर्णित किया है। उन्होंने पोस्ट किया, कि "यह पूरी तरह से विनाशकारी है। चार्लबी डीन मुझे ट्राएंगल ऑफ सैडनेस में देखने के बाद एक बहुत ही रोमांचक कलाकार लगी थीं''।

फिल्म के लिए हुई थी काफी प्रशंसा
यह फिल्म एक कटु सामाजिक व्यंग्य है, जिसमें मॉडल और अति-अमीर लोगों को अप्रत्याशित घटनाओं से उनकी स्थिति को कम करके आंका जाता है। यह अक्टूबर में रिलीज होने वाली है और 2023 ऑस्कर के लिए दौड़ में होने की उम्मीद है। मई में कान्स में फिल्म के बारे में बोलते हुए अभिनेत्री डीन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया था, कि "मेरे लिए, ये कुछ ऐसा है, जैसे मैं पहले ही इसे जीत चुकी हूं। मैं पहले से ही फिल्म के साथ कान्स में हूं। यह बहुत अविश्वसनीय है''।

केप टाउन में हुआ था जन्म
दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में जन्मी और पली-बढ़ी चार्लबी डीन 2010 की फिल्म स्पड में अभिनय की शुरुआत करने से पहले एक मॉडल के तौर पर काम कर रही थीं और कई पत्रिकाओं के कवर पेज पर बतौर मॉडल आ चुकी थीं। वो जीक्यू और एले के दक्षिण अफ्रीकी संस्करणों के कवर पेज के लिए मॉडल बन चुकी थीं। इसके साथ ही वो डेथ रेस3: इन्फर्नो और ब्लड इन द वॉटर, डोंट स्लीप और पोर्थोल जैसी फिल्मों में दिखाई दीं थीं। चार्लबी डीन इससे पहले भी एक खतरनाक हादसे से बच चुकी थीं, जब 2008 में उनकी कार का एक घातक एक्सीडेंट हुआ था.












Click it and Unblock the Notifications