सोमालियाः बम धमाके में कम से कम 137 की मौत

मोगादिशु में धमाका
AFP
मोगादिशु में धमाका

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के व्यस्त इलाक़े में शनिवार को हुए बम धमाके में मरने वालों की तादाद कम से कम 137 हो गई है.

पुलिस के मुताबिक इस धमाके में सैकड़ों अन्य लोग घायल हुए हैं. शनिवार को विस्फ़ोटकों से भरे ट्रक से एक होटल के प्रवेश द्वार पर हमला किया गया था.

2007 में इस्लामी चरमपंथी समूह अल-शबाब के विद्रोह शुरू करने के बाद से ये सोमालिया में हुआ सबसे बड़ा हमला है.

अभी ये स्पष्ट नहीं है कि शनिवार को हमला किस समूह ने किया है लेकिन अल शबाब मोगादिशु में हमले करता रहा है.

मोगादिशु में धमाका
Reuters
मोगादिशु में धमाका

सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बुल्लाही 'फरमाजो' मोहम्मद ने पीड़ितों के लिए तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक हमले में मारे गए या ग़ायब हुए लोगों के परिजन शनिवार सुबह धमाका स्थल पर अपनों की तलाश कर रहे थे.

पुलिस अधिकारी इब्राहीम मोहम्मद ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

उन्होंने कहा, "तीन सौ से ज़्यादा लोग घायल हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है."

  • अधिकारियों के मुताबिक शहर के मदीना ज़िले में हुए दूसरे बम हमले में भी दो लोग मारे गए थे.

    मौके पर मौजूद बीबीसी सोमाली सेवा के संवाददाता के मुताबिक सफारी होटल पूरी तरह धराशाई हो गया है और लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं.

  • एक चश्मदीद मुहीउद्दीन अली ने एएफ़पी से कहा, "ये सबसे बड़ा धमाका है जो मैंने देखा है, पूरा इलाक़ा बर्बाद हो गया है."

    वहीं मदीना अस्पताल के निदेशक मोहम्मद यूसुफ़ हसन ने कहा है कि वो धमाके से हुई तबाही से हैरान हैं.

    "हमारे अस्पताल में 72 घायल भर्ती हुए हैं इनमें से 25 की हालत बेहद गंभीर है. कई घायलों ने अपने अंग गंवा दिए हैं. कल जो हुआ है ऐसा मैंने कभी नहीं देखा है. लाशें इतनी बुरी तरह जल गईं थी कि पहचानना मुश्किल है."

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+