बांग्लादेशी जहाज का हिंद महासागर में किया गया अपहरण, सोमालिया की तरफ ले जा रहे हैं समुद्री लुटेरे
Bangladeshi Cargo Ship Hijacked: हिंद महासागर क्षेत्र में एक बांग्लादेशी मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया गया है, और उसे सोमालिया तट की तरफ ले जाया जा रहा है।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेशी मालवाहक जहाज को दो अलग अलग जहाजों ने पीछाकर अपहरण किया है, जिनमें एक छोटा और एक बड़ा जहाज है।

बांग्लादेशी जहाज का अपहरण
यूकेएमटीओ के कंपनी सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) की रिपोर्ट में कहा गया है, कि चालक दल सुरक्षित हैं और जहाज पर 22 हथियारबंद शख्स तैनात हैं। जहाज की अंतिम ज्ञात स्थिति 0149एन 05425ई 315 डिग्री के रास्ते पर है, जो सोमालियाई तट की दिशा में जा रही है।
हाल के महीनों में सोमाली समुद्री डाकुओं ने लगातार जहाजों को निशाना बनाया और उनका अपहरण किया है। कई जहाजों को इंडियन नेवी ने सोमालिया के लुटेरों से आजाद करवाया है। फिलहाल समुद्री सुरक्षा फर्म, एंब्रे ने यह साफ नहीं किया है, कि बांग्लादेशी जहाज का अपहरण करने वाले सोमाली समुद्री लुटेरे हैं या नहीं?
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में एंब्रे के हवाले से कहा गया है, कि जहाज बांग्लादेश-ध्वजांकित माल वाहक था और एक प्रकार का व्यापारी जहाज है, जिसका उपयोग बड़ी मात्रा में माल परिवहन करने के लिए किया जाता है, जो मोज़ाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात की ओर जा रहा था।
अल-जज़ीरा ने जहाज की पहचान एमवी अब्दुल्ला के रूप में की है, जो 55,000 टन कोयले का माल ले जा रहा था। अलजजीरा ने ये जानकारी कबीर स्टील री-रोलिंग मिल्स के हवाले से दिया है, जो जहाज का मालिक है।
अल-जज़ीरा ने कबीर स्टील री-रोलिंग मिल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेहरुल करीम के हवाले से कहा है, कि "15-20 सोमाली समुद्री डाकुओं के एक समूह ने जहाज का अपहरण कर लिया है।" रिपोर्ट में कहा गया है, कि यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने क्षेत्र के अन्य जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा कि वह घटना की जांच कर रहा है।
आपको बता दें, कि सोमाली समुद्री लुटेरों ने साल 2008 से 2018 के बीच महत्वपूर्ण वैश्विक जलमार्गों में अराजकता पैदा कर दी थी, लेकिन फिर उन्हें निष्क्रीय कर दिया गया। लेकिन, पिछले साल के आखिरी महीनों के बाद से उनकी गतिविधियां फिर से बढ़ने लगीं।
गाजा पर इजराइली हमले के बाद सोमाली के लुटेरे एक बार फिर से एक्टिव हो गये हैं। यूरोपीय संघ के समुद्री डकैती विरोधी अभियान EUNAVFOR के लिए योजना और कॉर्डिनेशन सेंटर हॉर्न ऑफ अफ्रीका के आंकड़ों से पता चलता है, कि नवंबर के बाद से अदन की खाड़ी और सोमाली बेसिन में जहाजों के 20 से ज्यादा अपहरण या अपहरण की कोशिश की गई है।












Click it and Unblock the Notifications