रूसी जासूस को घर पर ही दिया गया था जहर, ब्रिटेन पुलिस का खुलासा
लंदन। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम स्कॉटलैंड यार्ड ने रूस के जासूसों की हत्या के प्रयास में नया खुलासा किया है। जांच टीम के मुताबिक, सेरगेई स्क्रिपल और उनकी 33 वर्षीय बेटी यूलिया को सेलिस्बरी में स्थित उनके घर के फ्रंट डोर पर नर्व एजेंट से मारने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने बताया कि स्पेशल टीम फिलहाल मामले की जांच कर रही है, आने वाले कुछ हफ्तों में या फिर महीने भर में बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा। बता दें कि रूस पर आरोप है कि उन्होंने 4 मार्च ब्रिटेन में खतरनाक रासायनिक हथियार नर्व एजेंट का प्रयोग कर जासूसों को मारने की कोशिश की गई।

इससे पहले स्थानीय पुलिस ने दोनों ही जासूसों को मैल्टिंग शोपिंग सेंटर के बाहर बेहोशी की हालत में पाया था। सेलिस्बरी में हुई इस घटना में 130 लोगों के खिलाफ खुलासा हो सकता है, जो कि ब्रिटेन सरकार का मानना है कि रूस ने इस अटैक को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद, सेरगेई स्क्रिपल और यूलिया हॉस्पिटल में भर्ती है और वे कोमा में है। थेरेसा मे कह चुकी हैं कि उनके पूरी तरह से ठीक होने की संभावना बहुत कम है।
पुलिस इस मामले में स्क्रिपल के पड़ोसियों के घर पर भी छानबीन कर रही है। डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर डीन हेडन ने बताया, 'हमें लगता है कि स्क्रिपल और उनकी बेटी सबसे पहले उनके घर के बाहर फ्रंट गेट पर ही नर्व एजेंट के संपर्क में आए थे।' बता दें कि इस मामले की तेजी से जांच हो रही है, करीब 250 काउंटर-टेररिज्म डिटेक्टिव्स अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जांच करने में लगे हैं। अधिकारियों ने सीसीटीवी के 5,000 घंटे से अधिक समय के जांच को जारी रखा है और 1,350 से ज्यादा प्रदर्शनों जब्त कर, सैकड़ों के बयान दर्ज किए हैं।
इस बीच अमेरिका समेत पश्चिमी देश और रूस के खिलाफ जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है। इस शीत युद्ध जैसे माहौल में अमेरिका और सहयोगी देशों ने रूस के डिप्लोमेट्स को निकाल दिया है। वहीं, रूस ने भी अमेरिकी डिप्लोमेट्स को मास्को छोड़ने और यूएस काउंसलेट को बंद करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: रूस को अलग-थलग करने की कोशिश, US और यूरोप के बाद नाटो ने निकाले 7 डिप्लोमेट्स












Click it and Unblock the Notifications