अचानक जान से हाथ क्यों धोने लगे हैं रूसी कारोबारी? पुतिन राज में रहस्यमयी साजिश के हो रहे शिकार?
रूस में साल 2022 के सिर्फ 4 महीनों में 6 कुलीन कारोबारी जान से हाथ गंवा बैठे हैं। क्या रूसी कारोबारी पुतिन राज में रहस्यमयी साजिशों का शिकार हो रहे हैं?
मॉस्को, अप्रैल 29: सत्तावादियों के नियंत्रण में रहने वाले चीन और रूस को लेकर हमेशा से कहा जाता रहा है, कि यहां की राजनीतिक फिजा इतनी संदिग्ध और जहरीली है, कि अकसर बड़े और नामी नेता हो या उद्योगपति, जो भी सत्ता की आंखों का किरकिरा बनता है, वो 'गायब' हो जाता है। चीन में भी यही स्थिति है, कि जो भी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की नजरों को खटकता है, वो इस दुनिया से गायब हो चुके हैं और रूस में सिर्फ इस साल अब तक 6 प्रमुख कारोबारी आत्महत्या कर चुके हैं। आखिर क्यों...

6 कारोबारियों की गई जान
सिर्फ इस साल, जबकि अप्रैल महीना ही खत्म होने वाला है, अभी तक रूस के 6 विख्यात कुलीन कारोबारी आत्महत्या कर चुके हैं और हैरानी की एक बात और भी है, कि जब से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ 'सैन्य अभियान' चलाने का आदेश दिया है, यानि 24 फरवरी के बाद से 6 में 4 कुलीन कारोबारियों ने आत्महत्या कर ली है। ये रूसी कारोबारी काफी हाई-प्रोफाइल थे और पश्चिमी देश इन कारोबारियो की आत्महत्या पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई लोग आत्महत्या पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, ये मामले इतने संदिग्ध और रहस्यमयी हैं, कि असलियत कभी सामने आ भी पाएंगे, इसको लेकर शक है। आइये जानते हैं उन संदिग्ध और रहस्यमयी कारोबारियों को, जिन्होंने इस साल अपनी जान गंवाई है।

सर्गेई प्रोटोसेन्या
इस रूसी करोड़पति कारोबारी को 20 अप्रैल को अपने स्पेनिश विला के बाहर फांसी के फंदे से लटका पाया गया, जहां वो अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहे थे। ये घटना काफी रहस्यमयी है, क्योंकि, जहां सर्गेई प्रोटोसेन्या का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, वहीं उनकी 18 साल की बेटी और उनकी पत्नी घर के अंदर मृत पाई गईं। उनकी हत्या चाकू मारकर की गई थी। कैटलन पुलिस अभी भी मौतों को दोहरा हत्या-आत्महत्या मान रही है। लेकिन, प्रोटोसेन्या के बेटे फेडर ने मंगलवार को जोर देकर कहा, कि उनके पिता ने उनकी मां और बहन की हत्या नहीं की गई और उन्होंने कभी भी अपने परिवार को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की। सर्गेई प्रोटोसेन्या के 22 साल के बेटे लोरेट डी मार ने कहा कि, वो पूरे परिवार को काफी प्यार करते थे और बहन मारिया पिता के काफी करीब थे। सर्गेई प्रोटोसेन्या के बेटे ने कहा कि, "वह (मारिया) उनकी राजकुमारी थी। वह उन्हें नुकसान पहुंचाने की सोच भी नहीं सकते थे। मुझे नहीं पता कि उस रात क्या हुआ था, लेकिन मुझे पता है कि मेरे पिता ने उन्हें चोट नहीं पहुंचाई'।

व्लादिस्लाव अवायव
प्रोटोसेन्या और उनके परिवार की मृत्यु से एक दिन पहले, रूस के एक और कुलीन कारोबारी व्लादिस्लाव अवायव अपने मास्को स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनका शव भी उनकी पत्नी और 13 साल की बेटी के साथ मिला था। रूस की समाचार एजेंसी टास, जो सरकार द्वारा नियंत्रित है, उसने पुलिस के हवाले से कहा कि, व्यापारी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। हालांकि, रूसी न्यूज एजेंसी का ये दावा संदिग्ध माना जा रहा है। व्लादिस्लाव अवायव रूस के प्रमुख बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष थे और वो क्रेमलिन के अधिकारी भी रह चुके हैं। उनके शव के पास एक बंदूक रखा हुआ था। वहीं, बैंक के एक और उपाध्यक्ष इगोर वोलोब्यूव ने उनकी मौत पर सवाल उठाए हैं और कहा कि, ऐसा लगता है कि, हत्या को आत्महत्या ठहराने के लिए एक ड्रामा किया गया है और ऐसा लगता है, कि व्लादिस्लाव अवायव कोई राज जानते थे, इसीलिए उन्हें खामोश कर दिया गया।

वसीली मेलनिकोव
इन मौतों में सबसे कॉमन बात ये है, कि सभी कारोबारियों की मौत अपने परिवार के साथ हो रही है। एक और रूसी कारोबारी वसीली मेलनिकोव का शव भी चाकूओं से गोदा हुआ उनकी पत्नी और दो छोटे बेटों के साथ मिला है। वसीली मेलनिकोव की हत्या पिछले महीने की गई थी और हत्याओं में इस्तेमाल किए गए चाकू को मौका-ए-वारदात पर ही पाया गया था। इस मामले में भी रूस के जांचकर्ताओं ने कहा कि, कारोबारी वसीली मेलनिकोव ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या तर ली। न्यूज 84 मीडिया ने बताया कि, मेलनिकोव की कंपनी मेडस्टॉम, जो रूस में चिकित्सा उपकरण आयात करती है, पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद पतन के कगार पर थी।

मिखाइल वाटफोर्ड
वहीं, इसी साल फरवरी में यूक्रेन में जन्मे कुलीन कारोबारी मिखाइल वाटफोर्ड, जिन्होंने अपना उपनाम टॉल्स्टोशेया से बदल लिया था, वो अपने घर के गैरेज में मृत पाए गये थे। मिखाइल का शव उनके गैरेज में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। हालांकि, इस घटना में घर में मौजूद उनकी पत्नी और बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 66 साल के मिखाइल तीन बच्चों के पिता थे और यूक्रेन में तेल रिफाइनरियों से और फिर ब्रिटेन जाने के बाद एक सफल कारोबार की वजह से एक बड़े कारोबारी बन गये थे। पुलिस ने कहा कि, वे उसकी मौत की "अत्यंत गंभीरता" के साथ जांच कर रहे हैं और पुलिस ने उन्हें हिट लिस्ट में शामिल होने की बात कही थी। (सबसे दाहिने)

एलेक्ज़ेंडर ट्यूल्याकोव
वाटफोर्ड की मौत से ठीक तीन दिन पहले और यूक्रेन पर रूसी हमले के ठीक एक दिन बाद एक और रूसी कारोबारी एलेक्ज़ेंडर ट्यूल्याकोव की मौत रहस्यमयी हालातों में हो गई थी। ट्यूल्याकोव को भी फांसी पर लटका पाया गया था। एलेक्ज़ेंडर ट्यूल्याकोव, गज़प्रोम के ट्रेजरी विभाग के डिप्टी जनरल डायरेक्टर थे, और उनकी मौत वाली जगह से पुलिस ने एक नोट मिलने का दावा करते हुए उनकी मौत को आत्महत्या करार दिया था। एलेक्ज़ेंडर ट्यूल्याको की जिस जगह मौत हुई थी, कुछ दिन पहले वहीं पर गज़प्रोम के डायरेक्टर की भी रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई थी। (तस्वीर-अज्ञात)

लियोनिद शुलमैन
एलेक्ज़ेंडर ट्यूल्याकोव की मौत से तीन हफ्ते पहले लेनिन्स्की गेटेड हाउसिंग डेवलपमेंट सोसाइटी में गजप्रोम के डायरेक्टर 60 वर्षीय लियोनिद शुलमैन का शव खून से लथपथ पुल में मिला था। उनके शव पर चाकू से हमले के कई घातक निशान थे। लेकिन, लियोनिद शुलमैन की मौत के दो महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ एक भी सुराग नहीं लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications