हांगकांग और UAE को टक्कर देने के लिए सिंगापुर को है टैलेंटेड वर्कर्स की तलाश, तुरंत मिलेगा वीजा

सिंगापुर सरकार ने उच्च वेतन पाने वाले लोगों और असाधारण प्रतिभा के धनी लोगों के लिए वीजा नियमों में ढ़ील देने का फैसला किया है। CNE पास के रूप में जाना जाने वाला यह वीजा 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगा।

सिंगापुर, 13 सितंबरः सिंगापुर सरकार ने उच्च वेतन पाने वाले लोगों और असाधारण प्रतिभा के धनी लोगों के लिए वीजा नियमों में ढ़ील देने का फैसला किया है। विदेशी नेटवर्क और विशेषज्ञता (CNE) पास के रूप में जाना जाने वाला यह वीजा 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगा। सिंगापुर ने ऐसा कोरोना महामारी से त्रस्त हो चुकी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए किया है।

30 हजार डॉलर कमाने वाले को मिलेगा वीजा

30 हजार डॉलर कमाने वाले को मिलेगा वीजा

सिंगापुर कम से कम 30,000 डॉलर प्रति माह कमाने वाले लोगों के लिए नए विशेष पास लॉन्च करेगा, जो मौजूदा रोजगार पास धारकों के शीर्ष 5 प्रतिशत के बराबर है। इसके साथ ही सरकार ने व्यवसाय, कला और संस्कृति, विज्ञान और प्रोद्योगिकी और शिक्षा एवं अनुसंधान में शीर्ष प्रतिभाओं को भी वीजा नियमों में ढील दिया गया है। सिंगापुर को उम्मीद है कि नए नियम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और श्रम बाजारों को आकर्षित करने के साथ-साथ वैश्विक वित्तीय केंद्र के रूप में शहरों की मह्तवाकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।

श्रमशक्ति मंत्री टैन सी लेंग ने दिया बयान

श्रमशक्ति मंत्री टैन सी लेंग ने दिया बयान

श्रमशक्ति मंत्री टैन सी लेंग ने सोमवार को संसद को आश्वासन दिया कि सिंगापुर यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपाय करेगा कि दुनिया भर से शीर्ष प्रतिभाओं की भर्ती के लिए नए वर्क पास का दुरुपयोग न हो। उन्होंने कहा कि नया वर्क पास पहले नौकरी हासिल किए बिना ज्यादा पैसा अर्जित करने वाले लोगों को देश में रहने की अनुमति देगा। टैन की टिप्पणी तब आई जब उन्होंने प्रतिभा के वैश्विक केंद्र के रूप में सिंगापुर की स्थिति को मजबूत करने पर सोमवार को बयान दिया।

5 सालों के लिए वीजा होगा मान्य

5 सालों के लिए वीजा होगा मान्य

टैन ने कहा हमें नई सीमाओं को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, हमारे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए अधिक से अधिक निवेश और रुचि आकर्षित कर सकते हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सिंगापुर के लोगों के लिए विविध प्रकार के अवसर पैदा कर सकते हैं। नया रोजगार पास आवेदकों के लिए मौजूदा 2 वर्षों की तुलना में 5 सालों के मान्य होगा, और यह सिंगापुर में नौकरी की भूमिका से जुड़ा नहीं है। नए नियम के मुताबिक पास धारक कुछ कंपनियों के लिए एक साथ काम कर सकते हैं या अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

हांगकांग-यूएई को टक्कर देना चाहता है सिंगापुर

हांगकांग-यूएई को टक्कर देना चाहता है सिंगापुर

इस नए पास का फायदा यह होगा कि इसकी मदद से एक साथ कई कंपनियों में काम करना संभव हो पाएगा। इसके साथ ही नौकरी बदलने पर नए पास की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए नियम से हांगकांग और यूएई जैसे प्रतिद्वंदी व्यापारिक केंद्रों के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा करने और वैश्विक प्रतिभा की खान रहे देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन तक पहुंचने में मदद मिल पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+