Shubhanshu Shukla ने अंतरिक्ष में की फेयरवेल पार्टी, धरती पर लाइव लैंडिंग की सारी डिटेल जान लें यहां
Shubhanshu Shukla Return: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में शुभांशु शुक्ला और उनके दल के बाकी सदस्यों ने फेयरवेल पार्टी आयोजित की। अंतरिक्ष में 18 दिन का ऐतिहासिक मिशन पूरा करने के बाद Axiom-4 मिशन दल अब वापसी के सफर के लिए तैयार है। रविवार शाम (भारतीय समयानुसार) चारों यात्रियों को औपचारिक विदाई दी जाएगी। यह विदाई समारोह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। Axiom-4 मिशन के साथ भारत ने पहली बार किसी अंतरिक्ष यात्री को निजी मिशन के तहत ISS तक भेजा है। जानें इस सफर में शुभांशु ने क्या कुछ किया और भारत कब लौटेंगे।
Axiom Space द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह विदाई समारोह रविवार सुबह 8:55 बजे (CT समयानुसार) सीधा प्रसारण के माध्यम से दिखाया जाएगा। भारत में यह समारोह रविवार शाम को देखा जा सकेगा, ठीक एक दिन पहले जब यह दल पृथ्वी पर वापसी करेगा।

यह भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला ने कैसे तय किया NDA से एस्ट्रोनॉट बनने का सफर, मां ने बताई पूरी कहानी
Shubhanshu Shukla की कब होगी धरती पर वापसी
राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। लखनऊ में उनका परिवार ही नहीं पूरा देश सुरक्षित वापसी के लिए पलकें बिछाए इंतजार कर रहा है। राकेश शर्मा 1984 में तत्कालीन सोवियत रूस के Salyut-7 स्पेस स्टेशन मिशन का हिस्सा बने थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अगर सब कुछ पूर्व नियोजित योजना के अनुसार होता है, तो शुभांशु और बाकी दल 15 जुलाई को कैलिफोर्निया के तट के पास समुद्र के पानी की सतह पर उतरेंगे। भारतीय समयानुसार यह दल दोपहर करीब 3 बजे उतरेगा।
इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं
⦁ पेगी व्हिटसन, जो अमेरिका से हैं और एक्सियॉम स्पेस की मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक हैं।
⦁ शुभांशु शुक्ला, भारत से हैं और इसरो के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।
⦁ स्लावोस्ज उज्नान्स्की-विश्निव्स्की, पोलैंड से हैं और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष यात्री हैं।
⦁ टिबोर कापु, हंगरी से हैं और हंगेरियन टू ऑर्बिट प्रोग्राम के अंतरिक्ष यात्री हैं।
कहां देख सकते हैं लाइव रिटर्न
नासा का प्रसारण 14 जुलाई को सुबह 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार करीब 1-1:30 बजे) से शुरू होगा। यहां आप सुधांशु और दल के बाकी सदस्यों की वापसी का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, नासा+, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के चैनल्स पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। इसकी पल-पल की डिटेल आप हमारी वेबसाइट oneindia.com पर भी देख सकते हैं।
अपने साथ क्या कुछ लेकर लौट रहे हैं शुभांशु शुक्ला
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अपने साथ काफी सामान लेकर लौट रहा है। इसका इस्तेमाल गुरुत्वाकर्षण से जुड़े रहस्यों को समझने के लिए किया जा सकता है। मिशन अपने साथ 580 पाउंड से ज्यादा सामान लेकर आएगा, जिसमें नासा का हार्डवेयर और 60 से ज्यादा प्रयोगों का डेटा शामिल होगा। इस डेटा का इस्तेमाल जैविक दवाइयों के निर्माण, मेडिकल रिसर्च समेत अलग-अलग फील्ड के लिए किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: बेटे शुभांशु शुक्ला के इंतजार में टकटकी लगाए बैठा पूरा परिवार, अंतरिक्ष में इतिहास रचने के बाद जल्द होगी वापसी












Click it and Unblock the Notifications