पेरिस में हमलावरों ने 2 जगहों पर लोगों को बनाया बंधक, 2 की मौत
पेरिस में हमलावरों का आतंक जारी है। चार्ली हेब्दो पर हमला करने वाले दोनों आतंकी अब तक फरार है। ताजा अपडेट के मुताबिक पेरिस में हमलावरों ने दो जगहों पर लोगों का बंधक बनाया है। एक जगह दुकान में तो दूसरी जगह हमलावरों ने बिल्डिंग में लोगों को बंधक बनाया है। बंधकों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल है। हमलावरों की फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई है।
पेरिस के चार्ली हेब्दो के ऑफिस में हमला करने वाले आतंकवादियों की फ्रांस पुलिस युद्ध स्तर पर तलाश कर रही है। वहीं आतंकियों की कार का पीछा करते समय पुलिस की कार पर हमलावरों ने गोलीबारी की है। हमलावर पेरिस से 40 किलोमीटर दूर एक गोदाम में छिपे हैं जहां उन्होंने कई लोगों को बंधक बना लिया है।

पुलिस और संदिग्धों के बीच भारी गोलीबारी जारी है। वहीं खबरों के मुताबिक इस फायरिंग में कई लोग घायल हो गये हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति ने किसी के भी मारे जाने की खबर से इनकार किया है।
पुलिस हमलावरों का पीछा घटनास्थल से तकरीबन 40 किलोमीटर दूस इलाके में कर रही थी जहां पुलिस की कार पर हमलावरों ने गोलीबारी शुरु कर दी। पुलिस दोनों संदिग्ध हमलावरों का पीछा कर रही है। हमलावरों ने डमार्टिन-ए-गोल शहर के पास पुलिस की कार पर गोलीबारी की है।
वहीं ताजा खबरों के अनुसार आतंकी एक गोदाम में छिपे हैं। वहीं फ्रांस के गृहमंत्री बर्नाड कैजेन्यू ने कहा कि आतंकियों की तलाश जारी है। सभी जिम्मेदार संस्थाओ को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द आतंकियों को पकड़ा जाए।
गौरतलब है कि फ्रांस की मैगजीन चार्ली हेब्दो के कार्यालय में आतंकियों ने हमला करके 10 पत्रकारों सहित 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जबकि कई लोग घायल हो गये थे। चार्ली हेब्दो मैगजीन मोहम्मद साहब के विवादास्पद कार्टून बनाने के बाद चर्चा में आया था।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications