सेंट्रल पेरिस में हुई अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत, पुलिस ने 69 वर्षीय अपराधी को किया गिरफ्तार
इस गोलीबारी के आरोपी को पुलिस ने 69 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से लोगों में दहशत का माहौल है।

Image: @CyberRealms1 twitter
फ्रांस की राजधानी पेरिस में गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यह गोलीबारी सेंट्रल पेरिस के 10वें सेंट डेनिस मार्केट में हुई है। इस हमले में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि कईयों अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। इस गोलीबारी के आरोपी को पुलिस ने 69 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से लोगों में दहशत का माहौल है।
गोलीबारी किस मंशा से हुई मालूम नहीं
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल, बाजार को बंद कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह गोलीबारी किस मंशा से की गई है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। पेरिस पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है- क्रिसमस के पहले इस तरह की घटना ने हमें परेशान कर दिया है। हम हर नागरिक को सुरक्षा देने का वादा करते हैं। फिलहाल, घटना वाली जगह से आम लोग दूर रहें, क्योंकि इससे जांच पर असर पड़ सकता है। एक शख्स ने यहां फायरिंग की है। लेकिन हमने उस पर फौरन काबू कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications