अमेरिका के अटलांटा में गोलीबारी, हमलावर ने 5 महिलाओं को मारी गोली, 1 की मौत
अमेरिका के अटलांटा स्थित मेडिकल सेंटर की 11वीं मंजिल पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 4 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है।

अमेरिका के अटलांटा में शूटिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अटलांटा स्थित एक मेडिकल सेंटर की 11वीं मंजिल पर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
अटलांटा पुलिस विभाग के चीफी डेरिन शेरबॉम ने बताया कि शूटर ने पांच लोगों को गोली मारी है, जिसमे से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। अहम बात यह है कि जिन पांच लोगों को गोली लगी है वह सभी महिलाएं हैं।
अटलांटा मेडिकल सेंटर के करीब गोलीबारी में घायल लोगों को ग्रेडी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कोस्ट गार्ड की ओर से कहा गया है कि वह अटलांटा पुलिस विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ करीबी से काम कर रहे हैं। इस बीच डियोन की जानकारी देने वाले को 10,000 यूएस डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया गया है।
वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी केरिन जीन ने बताया कि बाइडेन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बाइडेन प्रशासन ने अपील की है कि स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई और भी इस गोलीबारी में घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस ने एक तस्वीर को भी जारी किया है, माना जा रहा है कि यह संदिग्ध हमलावर की फोटो है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को सलाह दी है कि अगर उन्हें आरोपी हमलावर की जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को संपर्क करें। आरोपी हमलावर ने चेहरे पर नकाब बांध रखा है। उसकी पीठ पर भूरे रंग का बैग है।
जिस तरह से अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की खबरें सामने आ रही है, उसने देश में हथियारों को रखने के लिए कानून पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसको लेकर देश में लंबे समय से बहस चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications