Mexico Shootout: रेसिंग शो के दौरान मैक्सिको में गोलीबारी, 10 की मौत, 9 घायल

मैक्सिको में बाइक रेसिंग शो के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

shootout

Mexico Shootout: मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में एक बाइक शो के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में 10 रोड रेसर की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग इस गोलीबारी में घायल हो गए हैं।

बाजा कैलिफोर्निया स्टेट अटॉर्नी जनरल ऑफिस की ओर से इस गोलीबारी की जानकारी दी गई है। यह हमला ऑल टेरेन कार रेसिंग शो के दौरान इंसेनाडा शहर के सैन विसेंट इलाके में हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार 911 कॉल में जो शिकायत दर्ज कराई गई थी उमसे कहा गया था कि ग्रे रंग की कार से एक लंबी गन बाहर निकली और यहां के प्रतिभागियों पर गोली बरसाने लगी, यह घटना दोपहर 2.18 बजे की है।

म्युनिसिपल और स्टेट पुलिस, द मरीन, फायर डिपार्टमेंट और मेक्सिन रेड क्रॉस घटना के बाद मौके पर पहुंची। मेयर अर्माडो आयला रोबल्स ने बताया कि अटॉर्नी जनरल रिकार्डो इवान कार्पियो सैंचेज कमिशन का स्पेशल ग्रुप इस गोलीबारी की जांच कर रहा है।

हालांकि अभी तक इस गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान नहीं बताई गई है। मेक्सिको रेड क्रॉस ने घायलों को नॉर्दर्न बाजा कैलिफिर्निया में घायलों को भर्ती कराया।

इस गोलीबारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि लोग गोलियों से बचने के लिए भाग रहे हैं और छिपने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं। रेसिंग इवेंट में अंधाधुंध गोलियां चल रही हैं। अभी तक मृतकों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि लोकप्रिय सैन डियागो रेस्टोरेंट के मालिक जॉर्ज कुएवा जिन्हं मिस्टर टेंपो के नाम से भी जाना जाता है, उनकी इस हमले में मौत हो गई है। हालांकि बाद में खुद जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी कि वह सुरक्षित हैं।

इस हमले के बाद सरकारी अधिकारियों ने इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया है, यहां बड़ी संख्या में सेना को तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+