Video: प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी महिला, वो चुपके से आया और फिर...
चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है जो आपको विचलित कर देगा। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस वीडियो में एक सिरफिरे आदमी की खतरनाक करतूत दिख रही है। वीडियो में एक आदमी प्लैटफॉर्म पर खड़ी महिला को बेवजह धक्का दे चुपचाप वहां से निकल जाता है।
बीजिंग। सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल होने में समय नहीं लगता। इन दिनों चीन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो आपको विचलित कर देगा। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस वीडियो में एक सिरफिरे आदमी की खतरनाक करतूत दिख रही है। वीडियो में एक आदमी प्लैटफॉर्म पर खड़ी महिला को बेवजह धक्का दे चुपचाप वहां से निकल जाता है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

चीन से आया ये वीडियो हैरान कर देने वाला है। एक प्लैटफॉर्म पर महिला कर्मचारी शांति से टहल रही थी। वो अपने सामने वाले प्लैटफॉर्म पर खड़ी साथी से बात करने के लिए आगे चलने लगती है। तभी एक अधेड़ उम्र का शख्स ठीक उसके पीछे चलना शुरू कर देता है। महिला जैसे ही बात करने के लिए रुकती है, आदमी उसे ट्रैक पर धक्का देकर निकल जाता है।
ये आदमी इतने आराम से आगे बढ़ता है जैसे उसने कुछ किया ही नहीं हो। महिला की चीखें सुन सब उसके पास मदद को पहुंचते हैं। कुछ लोग उस आदमी को पकड़ने के लिए भी बढ़ते हैं। शुक्र की बात है ये रही कि उस वक्त कोई ट्रेन नहीं आने वाली थी। महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला खतरे से तो बाहर है लेकिन उसे चेहरे और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें: पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 19 साल की लड़की, निकली 9 महीने की प्रेगनेंट












Click it and Unblock the Notifications