पाकिस्तान में पहली बार हुई ट्रांसजेंडर की जनगणना, हैरान करने वाले आंकड़े आए सामने
इस्लामाबाद। इस साल पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर को लेकर डेटा जारी किए गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे पाकिस्तान में सिर्फ 10,418 ट्रांसजेंडर है। पाकिस्तान की 207 मिलियन आबादी मे ट्रांसजेंड का 0.27 प्रतिशत है और यह पहली बार हुआ है जब इस देश में ट्रांसजेंडर समुदाय की गणना की गई है।

डेटा के अनुसार 7,651 ट्रांसजेंडर पाकिस्तान के शहरों में रहते हैं, वहीं सिर्फ 2,767 ग्रामीण क्षेत्रों में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जनगणना में 6,709 ट्रांसजेंडर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बताया है। वहीं, 2,527 सिंध, 913 खैबर पख्तूनख्वा, 133 इस्लामाबाद, 109 बलुचिस्तान में ट्रांसजेंडर है।
ऑल पाकिस्तान शीमेल एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्मास बॉबी ने ट्रांसजेंडर की गणना करने पर पाकिस्तान सरकार का स्वागत किया है। अल्मास बॉबी ने सरकार से आग्रह किया है कि वे ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण करें।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में छठी बार हुई इस जनगणना में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले बहुत ही कम है। पाकिस्तान में महिलाएं 101 मिलियन है, वहीं पुरुष 106 मिलियन है।












Click it and Unblock the Notifications