बांग्लादेशी विमान में हजारों फीट ऊपर आसमान में लड़ाई, बिना शर्ट पहने यात्री ने जमकर चलाए थप्पड़-घूंसे

यह हाथापाई बांग्लादेश की नेशनल एयरलाइन 'बिमान' की फ्लाइट बोइंग 777 में हुई है। इस घटना की तारीख और फ्लाइट कहां से कहां जा रही थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो को 7 जनवरी को ट्विटर पर साझा किया गया है।

Shirtless man fights in flight

Image: Twitter

अक्सर बस और ट्रेनों में मनपसंद सीट के चक्कर में या फिर किसी अन्य वजह से यात्रियों के बीच लड़ाई-झगड़े देखने-सुनने को मिलते रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो फैले हुए हैं जिसमें छोटे से विवाद पर लोग मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं, लेकिन अब ये झगड़े जमीन से उपर आसमान में भी नजर आने लगा है। हाल में ही कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसमें फ्लाइट में ही यात्रियों के बीच लड़ाई छिड़ गया है। ताजा मामला बांग्लादेशी विमान का है जिसमें बिना शर्ट पहने ही लोग एक दूसरे से लड़ते दिख रहे हैं।

शर्टलेस आदमी ने जमकर चलाए घूंसे

27 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर यूजर बितांकों बिस्वास ने शेयर किया है। इस वीडियो में दो यात्री जबरदस्त 'एक्शन' करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक नंग-धड़ंग यात्री अगली रो में बैठे यात्री का कॉलर पकड़कर मुक्के मारते दिखाई दे रहा है। मारने वाला खुद भी रोता हुआ नजर आ रहा है। जवाब में दूसरा शख्स भी बैठे-उसे थप्पड़ जड़ते हुए दिखता है। हालांकि वीडियो में उसका चेहरा साफतौर पर नहीं दिख रहा है लेकिन उसकी 'बहादुरी' जरूर दिख रही है। दोनों के बीच हाथापाई बढ़ते ही कुछ अन्य लोग लड़ाई रोकने की कोशिश करते हैं और उन्हें अलग कर देते हैं।

लोगों ने कहा- दक्षिण एशिया की समस्या

बितांको के मुताबिक यह हाथापाई बांग्लादेश की नेशनल एयरलाइन 'बिमान' की फ्लाइट बोइंग 777 में हुई है। इस घटना की तारीख और फ्लाइट कहां से कहां जा रही थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो को 7 जनवरी को ट्विटर पर साझा किया गया है। एक यूजर ने लिखा है कि ये दक्षिण एशिया समस्या बन चुकी है। निम्न वर्गीय लोगों को विदेशों में नौकरियां दे दी जाती हैं, लेकिन उन्हें सभ्यता का कोई पाठ नहीं पढ़ाया जाता। आने वाले वक्त में ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगीं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर सजा की जरूरत है।

भारत में बढ़ी ऐसी घटनाएं

इस बीच, भारत में भी विमानों में कई ऐसी घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखी गई है। ताजा मामला रविवार का है जब दिल्ली-पटना इंडिगो की उड़ान में शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि घरेलू भारतीय उड़ानों में शराब का सेवन प्रतिबंधित है। इसके अलावा भारतीय विमानों में और भी कई चौंकाने वाली घटनाएं हुई हैं। पिछले दो महीनों में पुरुषों द्वारा एयर इंडिया की उड़ानों में पेशाब करने की कम से कम दो घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की बिजनेस क्लास में नशे की हालत में एक वरिष्ठ नागरिक महिला पर पेशाब किया था।

दूसरी घटना छह दिसंबर, 2022 को पेरिस-नई दिल्ली उड़ान में हुई जिसमें एक यात्री ने खाली सीट पर और एक महिला सहयात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था। इसके अलावा उसी विमान में एक अन्य यात्री ने विमान के शौचालय में धूम्रपान किया था। इससे पहले सितंबर में मुंबई-लंदन उड़ान में नशे में एक यात्री ने एक नाबालिग लड़की को अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+