शिंजो आबे के हत्यारे पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, पुलिस ने अब सारी असलियत बताई
जुलाई में शिंजो आबे की हत्या के बाद से आरोपी तेत्सुया यामागामी को मानसिक परीक्षण के लिए एक मानसिक परीक्षण केंद्र में रखा गया था। मंगलवार को छह महीने की अवधि पूरी होने के बाद अब आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है।

File Image: PTI
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले संदिग्ध के खिलाफ अभियोजकों ने औपचारिक रूप से हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी तेत्सुया यामागामी को शिंजो आबे की हत्या के बाद मानसिक परीक्षण के लिए एक मानसिक परीक्षण केंद्र में रखा गया था। मंगलवार को छह महीने की अवधि पूरी होने के बाद अब आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है।
8 जुलाई को हुई थी हत्या
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजकों के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने तेत्सुया यामागामी को 8 जुलाई को शिंजो आबे की हत्या करने और शस्त्र नियंत्रण कानून के उल्लंघन करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। दुनिया को झकझोर देने वाले एक अपराध में, यामागामी को 8 जुलाई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नारा के पश्चिमी शहर में एक चुनाव अभियान में भाषण दे रहे थे, तब हाथ से बनी एक बंदूक से यामागामी ने आबे को गोली मार दी थी।
पुलिस ने बताया क्यों हुई हत्या
अभियोजकों का कहना है कि आरोपी यामागामी अब ट्रायल के लिए पूरी तरह से फिट है। पुलिस ने कहा है कि यामागामी ने उन्हें बताया कि उसने आबे की हत्या कर दी, क्योंकि वे ऐसे धार्मिक समूह से संबंध रखते थे, जिससे वह नफरत करता था। अपने बयानों में और सोशल मीडिया पोस्ट में यामागामी ने शिकायत की थी कि उसकी मां ने यूनिफिकेशन चर्च को लगभग 100 मिलियन येन दान कर दिया था। इससे उनका परिवार दिवालिया हो गया और उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। यामागामी ने अपने बयानों में शिंजो आबे पर धार्मिक संगठन को बढ़ावा देने के लिए दोषी ठहराया।
यूनिफिकेशन चर्च से पार्टी के गहरे संबंध!
आपको बता दें कि यूनिफिकेशन चर्च की स्थापना 1954 में दक्षिण कोरिया में हुई थी और यह अपने सामूहिक विवाहों के लिए प्रसिद्ध है। इस चर्च की आय का प्रमुख स्रोत जापानी अनुयायी हैं। शिंजो आबे की हत्या चर्च और जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LPD) के सांसदों के बीच गहरे और पुराने संबंधों को प्रकट करने वाले सबूतों पर प्रकाश डालती है। हालांकि LPD ने चर्च के साथ किसी भी संगठनात्मक संबंधों से इनकार किया है, लेकिन यह स्वीकार किया है कि कई सांसदों के धार्मिक समूह से संबंध हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications