पीएम मोदी से मिलीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, क्या तीस्ता जल बंटवारे पर बनेगी बात?
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना मंगलवार सुबह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। बांग्लादेशी पीएम के स्वागत के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौ
नई दिल्ली, 6 सितंबर : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में अपने भारतीय समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीन भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। बांग्लादेश की पीएम के स्वागत के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। बता दें कि, शेख हसीना के चार दिवसीय भारत दौके ता आज दूसरा दिन है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना मंगलवार सुबह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। बांग्लादेशी पीएम के स्वागत के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। गौरतलब है कि यह शेख हसीना के चार दिवसीय भारत दौरे का दूसरा दिन है। आज ही उनकी मुलाकात पीएम मोदी के अलावा भारत सरकार के अन्य नेताओं के साथ भी होगी। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान शेख हसीना आर्थिक और रक्षा क्षेत्र को लेकर कई समझौतों को अंतिम रूप दे सकती हैं।
Recommended Video
इन विषयों पर होगी बातचीत
दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते और व्यापार को नई ऊंचाइयां देने के लिए कुशियारा नदी जल बंटवारे समेत जल प्रबंधन, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत सात समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।भारत और बांग्लादेश ने पिछले कुछ वर्षों में कई कनेक्टिविटी पहलों को फिर से शुरू करने के अलावा क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल बनाने की दिशा पर जोर दिया है। अगर ऐसा रहा तो आने वाले दिनों में अखौरा-अगरतला रेल लिंक जल्द ही फिर से खुल जाएगा और यह भी अनुमान है कि अगरतला और चटगांव के बीच कुछ हफ्तों के बीच हवाई मार्ग सेवा भी शुरू किया जाएगा।
कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद
उम्मीद है कि, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना अपने भारत दौरे के क्रम में कुशियारा नदी के पानी के अंतरिम बंटवारे पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी। पीएम हसीना इस दौरान मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और राजस्थान में स्थित अजमेर का भी दौरा कर सकती हैं। बता दें कि, समझौता ज्ञापन (एमओयू) को 25 अगस्त को दिल्ली में आयोजित भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग (जेआरसी) की 38वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में अंतिम रूप दिया गया था। साझा नदियों पर आपसी हित के लिए, आयोग का गठन 1972 में मुद्दों के समाधान के लिए एक द्विपक्षीय तंत्र के रूप में किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications