एक चालाक भेड़ 'शॉन द शीप' को NASA के अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया
कार्टून की दुनिया में शॉन द शीप का नाम बच्चे बड़े शान से लेते हैं, क्योंकि वह साहसी भेड़ है जो बुराईयों से लड़ता है। यह भेड़ यानी की शॉन काफी चतुर शीप है। वह चलाक होने के साथ-साथ काफी बहादुर भी है। इसी वजह से NASA और ESA
न्यूयॉर्क, 5 अगस्त : बच्चों का लोकप्रिय कार्टून करैक्टर 'शॉन द शीप' जो कि एक लोकप्रिय भेड़ है, को अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है। है न बच्चों के लिए खुशी की खबर। क्योंकि यह इंसान के लिए एक छोटा कदम हो सकता है लेकिन एक भेड़ के बच्चे के लिए एक ऊंची उड़ान है। बता दें कि, शॉन के कठपुतली रूप को चंद्रमा पर आर्टेमिस I मिशन पर 'अंतरिक्ष यात्री' के रूप में एक सीट दी गई है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने इसकी घोषणा की।

'शॉन द शीप' नासा के मिशन पर
बता दें कि, 'शॉन द शीप'एक पॉपुलर कॉर्टून करेक्टर है जिसे आर्टेमिस-1 चंद्र मिशन के लिए एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया है। शॉन द शीप को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने मानव रहित यान के लिए अपना यात्री चुना है।

'शान द शीप' काफी बहादुर है
कार्टून की दुनिया में शॉन द शीप का नाम बच्चे बड़े शान से लेते हैं, क्योंकि वह साहसी भेड़ है जो बुराईयों से लड़ता है। यह भेड़ यानी की शॉन काफी चतुर शीप है। वह चलाक होने के साथ-साथ काफी बहादुर भी है। इसी वजह से NASA और ESA उसे चंद्र मिशन के लिए चुना है।

चांद के पार जाएगा 'शान द शीप'
इस महीने के अंत में 'शॉन द शीप'नासा के मानव रहित ओरियन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष की लंबी यात्रा पर निकल जाएगा। शॉन द शीप एक महीने की लंबी यात्रा के बाद धरती पर वापस लौट आएगा। नासा ने घोषणा की कि आर्टेमिस I 23 अगस्त की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। मिशन एजेंसी के ओरियन अंतरिक्ष यान में सवार शॉन को चंद्रमा से आगे ले जाएगा।

एक भेड़ के लिए ऊंची उड़ान
स्पेस लॉन्च सिस्टम फ्लोरिडा, यूएसए में कैनेडी स्पेस सेंटर से ओरियन और इसके यूरोपीय सेवा मॉड्यूल के साथ उड़ान भरेगा। रॉकेट के ऊपरी चरण की फायरिंग और अंतरिक्ष यान को एक ट्रांसलूनर कक्षा में लॉन्च करने से पहले, अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो कैप्सूल को अंतरिक्ष में 39 से 42 दिनों के बाद पृथ्वी पर उतरना चाहिए। "अंतरिक्ष यान चंद्रमा के एक फ्लाईबाई का प्रदर्शन करेगा।
(फोटो सौ. ट्विटर)












Click it and Unblock the Notifications