पाक ने कहा नापाक हैं शशि थरूर, रोक दिया वीडियो लेक्चर

हुआ यूं कि भारत-पाकिस्तान के उद्योगपतियों की एक कॉन्फ्रेंस में थरूर का लेक्चर था। पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो कॉन्फ्रेंस में चलाया गया। लेकिन उसमें थरूर ने संबोधन में ऐसी बात कह दी कि वहां बैठे लोगों को मिर्ची लग गई। थरूर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ शिमला समझौते पर आधारित बातचीत के जरिये कश्मीर सहित सभी मुद्दों का समाधान करने के लिये भारत प्रतिबद्ध है, लेकिन इसके लिये आतंकवाद और हिंसा को ताक पर रखना होगा।
उन्होंने कहा कि पांच साल पहले मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ और नियंत्रण रेखा पर लगातार पाकिस्तान की ओर से आये दिन गोलीबारी की वारदातें सामने आती हैं, जो एक विरोधाभास को प्रदर्शित करती है।
इतना कहना था नहीं कि कॉन्फ्रेंस के बीच में ही थरूर का विरोध शुरू हो गया और लेक्चर को बीच में ही रोक दिया गया। खबर है कि वहां पर थरूर और भारत के खिलाफ कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की। इस सम्मेलन में एक दर्जन से ज्यादा भारतीय उद्यमी भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications