डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान से की बात, कश्मीर संकट हल करने में निभाएगा भूमिका-पाक विदेश मंत्री
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिका कश्मीर संकट हल करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा रहा है। हालांकि उसे चीन को छोड़कर किसी से कुछ खास सहयोग नहीं मिला है।

गौरतलब है कि आज शाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को टेलीफोन पर बात की। ये बातचीत लगभग 30 मिनट तक फोन चली। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों एवं आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई। पाकिस्तान के साथ चल रही तनातनी के बीच ये बातचीत हुई । सरकार ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी और सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत हुई। इस बातचीत में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय मामले भी शामिल थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि 'कुछ नेताओं द्वारा' भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की जा रही है, जो क्षेत्रीय शांति के लिए लाभकारी नहीं है। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद एवं हिंसा मुक्त माहौल बनाने और सीमापार से आतंकवाद पर रोक लगाने के महत्व को भी रेखांकित किया। गौरतलब है कि शनिवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भी डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर लगभग 20 मिनट लंबी बातचीत की थी। जानकारी के मुताबिक इमरान खान अमेरिका से कश्मीर मसले पर मध्यस्था चाहते हैं। अनुच्छेद 370 हटाने से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंधों में बड़ी कटौती की है।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications