यौनशोषण की शिकार 19 साल की छात्रा ने 8वीं मंजिल कूद की आत्‍महत्‍या, लोग बजा रहे थे तालियां

नई दिल्ली। ये खबर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। आधुनिकता के इस युग में इंसानियत गुम हो गई है। चीन में लोगों का अमानवीय चेहरा दिखा। यौन शोषण की शिकार लड़की ने खुद को बचाने के लिए 8वीं मंजिल से छलांग लगा दिया और लोग खड़े होकर तालियां बजाते रहे। चीन के किंगयाग शहर में यौन शोषण की शिकार 19 साल की एक छात्रा ने 8वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।

 Sexually Abused China Student Jumps to Death, Shameless Onlookers Cheer and Clap

8वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक छात्रा के साथ उसके टीचर ने ही रेप किया था। लोग उसकी मदद करने के बजाए उसे ताने मार रहे थे। लोगों के ताने से परेशान होकर लड़की ने खुदकुशी कर ली। लड़की की मौत हो गई और लोग वहां खड़े होकर तालियां बजा रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा है कि लड़की आठवीं मंजिल की रेलिंग पर चढ़कर कूदने की कोशिश कर रही है। वहां मौजूद रेस्क्यू टीम के लोग उसे नीचे उतरने के लिए कह रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो उसे ताने मार रहे थे। वीडियो में सुना जा सकता है कि चीनी भाषा में कुछ लोग कह रहे हैं कि तुम अभी तक कूदी नहीं।

लोग बजाते रहे तालियां

लोगों की टिप्पणी से परेशान होकर छात्रा वहां से कूद जाती है और नीचे खड़े लोग तालियां बजाने लगते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने वहां मौजूद कुछ लोगों को छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी

वहीं परिवार का कहना है कि शिक्षक द्वारा यौन शोषण किए जाने के बाद उनकी बेटी डिप्रेशन में चली गई। जब परिवारवालों ने इसकी शिकायत स्कूल से की तो स्कूल ने उन्हें 53, 564 डॉलर यानि करीब 36 लाख रुपए देकर शिकायत वापस लेने का ऑफर दिया। परिवार ने शिकायत वापस नहीं ली। वहीं आस-पड़ोस के लोग उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगे। लोग उसे ताने मारते। जिसकी वजह से वो काफी परेशान थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+